Home देश राणा स्टील फैक्ट्री में छापा मारने पहुंची जीएसटी टीम पर हमला, कर्मचारियों...

राणा स्टील फैक्ट्री में छापा मारने पहुंची जीएसटी टीम पर हमला, कर्मचारियों को बनाया बंधक, चार गिरफ्तार

0

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के सिविल लाइंस इलाके में गुरुवार को एक स्टील फैक्टरी में छापेमारी के दौरान वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) अधिकारियों पर हमला किया गया। उनकी कार को तोड़ दिया गया और उनके काम में बाधा डाला गया। पुलिस ने पूर्व विधायक शाहनवाज राणा के साथ-साथ पूर्व सांसद कादिर राणा की दो बेटियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) सत्यनारायण प्रजापति ने बताया कि जीएसटी की टीम राणा स्टील फैक्टरी में छापेमारी करने गई थी। इसी दौरान भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। भीड़ ने जीएसटी टीम की उपनिदेशक शारिया गुप्ता की कार भी तोड़ दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में 300 लोग शामिल थे और जब जीएसटी टीम उपनिदेशक शारिया गुप्ता के नेतृत्व में फैक्टरी का निरीक्षण करने पहुंची तो स्थिति और बिगड़ गई।

अधिकारियों की कार पर किया पथराव

भीड़ ने अधिकारियों की कार पर पथराव किया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और जीएसटी टीम के काम में बाधा उत्पन्न हुई। प्रजापति ने बताया कि इस हंगामे के बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था बहाल की।

संदिग्धों की तलाश कर रही है पुलिस

इस मामले में पूर्व विधायक शाहनवाज राणा, पूर्व सांसद कादिर राणा की बेटियों सादिया राणा, सारिया राणा और उनके भतीजे सद्दाम राणा को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस बाकी संदिग्धों की तलाश कर रही है। प्रजापति ने बताया कि 300 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here