Home छत्तीसगढ़ ग्राम दिघवाड़ी में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान और विदाई कार्यक्रम, विज्ञान मॉडल...

ग्राम दिघवाड़ी में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान और विदाई कार्यक्रम, विज्ञान मॉडल FLN TLM प्रदर्शनी प्रतियोगिता,नशामुक्ति अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव वालों ने कराए न्यौता भोज

0

 

अम्बागढ़ चौकी:-ग्राम पंचायत दिघवाड़ी में संकुल के समस्त शिक्षकों, समस्त शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष समस्त सदस्यों, सरपंच, समस्त पंच, समस्त ग्रामवासी और समस्त बच्चों द्वारा मिलकर शिक्षा त्यौहार मनाया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षिक गतिविधि आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शिक्षक श्री गुलाब कुमार सिन्हा सर जी के सफ़ल नेतृत्व में ग्राम पंचायत दिघवाड़ी,संकुल दिघवाड़ी में एक साथ संकुल स्तरीय विभिन्न कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

1.संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान और विदाई कार्यक्रम

2.संकुल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी कार्यक्रम

3. संकुल स्तरीय FLN- TLM मॉडल प्रदर्शनी

4. नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम

5. न्यौता भोज कार्यक्रम

6. सांस्कृतिक कार्यक्रम

7. पुरुस्कार व पदक वितरण कार्यक्रम

संकुल स्तरीय इस कार्यक्रम में संकुल के शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संकुल के सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री अर्जुन मंडावी, सेवानिवृत प्रधान पाठक श्री तिरबीसी राम भंडारी सर जी को ससम्मान विदाई दिया गया। श्री भागीरथी यादव सर जी का सहायक शिक्षक से शिक्षक पद पर प्रमोशन होकर दूसरे संकुल में जाने पर ससम्मान विदाई दिया गया। संकुल दिघवाड़ी अंतर्गत आने वाले 8 शाला शास प्राथमिक शाला दिघवाड़ी, शास पूर्व माध्यमिक शाला दिघवाड़ी, शास हाई स्कूल दिघवाड़ी, शास प्राथमिक शाला एटेगर्दा, शास प्राथमिक शाला मरार पारा मांडरी, शास प्राथमिक शाला मांडरी, शास प्राथमिक शाला पटेल पारा वाको, शास प्राथमिक शाला हल्बाकुम्हारी के शिक्षको और बच्चों द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडल, FLN TLM मॉडल का प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति किया गया तथा साथ में झांकी की भी प्रस्तुति किया गया। नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत गांव, समाज, बच्चो, युवा पीढी को जागरूक करने के लिए नशा के दुष्परिणाम को बताते हुए मुख्य अतिथि डीईओ साहब द्वारा सभी को नशा छोड़ने की अपील करते हुए शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में ग्राम दिघवाड़ी के समस्त ग्रामवाशियो द्वारा समस्त अतिथियों को, समस्त शिक्षकों, समस्त बच्चों, कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों को स सम्मान न्यौता भोज कराया गया। संपूर्ण कार्यक्रम संकुल दिघवाड़ी के समस्त शिक्षकों, समस्त ग्राम वाशी, समस्त शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष उपाध्यक्ष समस्त सदस्यों के सहयोग से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री गुलाब कुमार सिन्हा सर जी द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमान फत्ते राम कोसरिया, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मानपुर श्रीमान अंगद राम कौर, विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक सुश्री जाहिदा खान मैडम जी, श्री अजिताभ वर्मा कार्यालय सहायक जिला शिक्षा अधिकारी,जनपद सदस्य श्रीमती सुशीला भंडारी, सरपंच श्रीमती कथा देवी नेताम, उपसरपंच श्री तिलक राम उइके, ग्राम पटेल श्री डेमन सिंह नागराज,सचिव श्री टूमन सिंह नागराज, समस्त पंच, संकुल प्राचार्य श्री खम्मन लाल गढ़िया, व्याख्याता श्री द्वारिका प्रसाद रावटे, श्री धनेश्वर देवांगन,श्री नरेश कंवर, प्रधान पाठक श्रीमती थलेश्वरी मंडावी, श्रीमती खिलेश्वरी मैडम, श्री प्रवीण साहू, श्री महेंद्र कुमार साहु, श्री शंकलाल नागराज, श्री प्रदीप कुमार वर्चो, श्री पुनीत यादव, श्री नंदकिशोर देशमुख, श्री दया राम मंडावी, श्री ओमप्रकाश मेश्राम, श्री प्रकाश कोमरे, श्रीमती मीना साहु, श्रीमती अंबिका मैडम, सुश्री रेखा सिंदरामे, सुश्री भावना मंडावी, सुश्री दामेश्वरी, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री शिवनाथ धुर्वे, उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र विश्वकर्मा, श्री मोहन नेताम,श्री आत्मा राम धनकर, श्री जितेंद्र निषाद, श्री विजय मंडावी, श्री भागवत निषाद, श्री युवराज मंडावी, श्री ख़ेमन साहू, श्री ज्ञानिक राम चंद्रवंशी, शिवराज चंद्रवंशी, किसन मंडावी, पंच श्रीमती पुष्पा बाई मंडावी, दुर्गा बाई जगनेकर, गीता बाई यादव, दुर्गा बाई यादव, दान बाई टेकाम, सुलोचनी बाई चंद्रवंशी, ईश्वरी बाई जगनेकर, श्री रूप जी मंडावी, श्रीमती अंकलहीन बाई निषाद, श्रीमती उत्तरा भाई, गांव के समस्त माताएं,सभी ग्राम वाशियो के भरपूर सहयोग से यह कार्यक्रम बहुत ही अच्छे से सम्पन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here