Home छत्तीसगढ़ बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के जयंती पर हुई विविध कार्यक्रम

बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के जयंती पर हुई विविध कार्यक्रम

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर  : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उदयपुर इकाई द्वारा आज 6 दिसमबर को शासकीय महाविद्यालय उदयपुर में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जयंती एवं समाजिक समरसता दिवस के उपलक्ष्य में “भारत की आत्मा सामाजिक समरसता” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य महोदया श्रीमती वंदना पाण्डेय , अभाविप प्रदेश सह मंत्री अनंत सोनी , अभाविप उदयपुर इकाई के नगर मंत्री प्रवीण पैंकरा उपस्थित रहे |

अभाविप प्रदेश सह मंत्री अनंत सोनी ने कहा –विद्यार्थी परिषद बाबासाहेब को केवल 06 दिसम्बर ओर 14 अप्रैल को याद करने वाली संगठन नहीं है अपितु वर्ष भर सामाजिकता समरसता का भाव लेकर परिसर-परिसर जाने वाली संगठन है
हमें बाबा साहब के विचारों को अपने जीवन में उतारना चाहिए ,और सदैव समरसता से रहना चाहिए

प्राचार्य वंदना पाण्डेय ने कहा —
विद्यार्थियों को जाति – धर्म के दायरे से ऊपर उठकर देश के विकास में भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए , युवा मां भारती के अलंकार है , डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन से हमें यह सिखने को मिलता है कि शिक्षा, समानता, और न्याय का मार्ग अपनाकर हम न केवल अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि अपने देश को भी एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बना सकते हैं।कार्यक्रम में अभाविप के पलाश पाण्डेय , रोनी मिश्रा , गुफरान , अभय , अनूप ,आर्यन व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here