
कांकेर :मामला चारामा चारामा थाने की है प्रार्थीया ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 05.12.2024 को उसके पति योगेश कांगे घर से रोज की तरह सुबह 05.00 बजे के लगभग गांव रतेसरा एन.एच. 30 मार्ग पर मार्निंग वॉक पर निकला था, कि उनके घर से जाने के कुछ समय बाद 05.15 बजे सूचना मिला की योगेश कांगे घायल हालत में सडक के किनारे पडा है। सूचना मिलने पर वह अपने देवर तेजेश कांगे के साथ जाकर देखी तो उसके पति योगेश कांगे एन.एच.30 मेन रोड में मन्नू राम जुर्री के घर के पास रोड किनारे जमीन पर पडे थे जिनके पेट व कमर दो स्थानों से खुन निकल रहा था। गांव वालों की सहायता से वह अपने पति योगेश कांगे को चारामा सरकारी अस्पताल में ईलाज के लिए लायी तब उसके पति योगेश कांगे ने बताया की कांकेर की ओर से आ रहे मोटर सायकल सवार तीन नाकाबपोश व्यक्तियों के द्वारा चाकू मारकर उसे घायल करने के बाद उसके पर्स को लुटकर ले गये हैं जिसमें 700 रूपये, आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेज हैं । मेरे आहत पति का ईलाज चारामा अस्पताल में चल रहा है। जब मैं सरकारी अस्पताल चारामा में थी उसी समय मचांदूर गांव के रहने वाले धनंजय निषाद को भी ईलाज के लिए अस्पताल लाये थे जो बताया की तीन नाकाबपोश बाईक सवार द्वारा मचांदूर नाका के पास जांघ में चाकू मारकर वीवो कंपनी के मोबाईल को लुटकर ले गये हैं, कि लिखित रिपोर्ट पर थाना चारामा में अपराध क्रमांक 170/2024 धारा 309(4),309(6),3(5) भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान वरिष्ट पुलिस अधीक्षक कांकेर आई. के. ऐलिसेला (भा.पु.से.) के निर्देशन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में तथा श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर मोहसीन खान (रा.पु.से.)े के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलेशवर चन्द्रवंषी के नेतृत्व में एक विषेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रकरण में विवेचना के दौरान घटना स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया जाकर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 घटना स्थल के आसपास तथा रूट में लगे हुये समस्त सीसीटीव्ही कैमरा का फूटेज प्राप्त कर बारिकी से आवलोकन किया गया तथा सायबर सेल कांकेर से समन्वय स्थापित कर घटना के संबंध में तकनीकि विवरण प्राप्त किया तथा आरोपीयों के पतासाजी के क्रम में घटना स्थल के आसपास मुखबीर तैनात किया गया। जिससे ज्ञात हुआ कि कांकेर की ओर से 01 मोटर सायकल में सवार तीन नकाबपोष आरोपीयों के द्वारा उक्त घटना कारित की गयी है।
यह घटना के पष्चात ग्राम मचांदूर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में भी एक व्यक्ति के उपर चाकू से हमला कर उससे उसके मोबाईल तथा अन्य समाग्री लूट कर ले गये हैं। उक्त दोनों घटनाओं को दृष्टिगत कर जिला बालोद को सूचित करते हुये राष्ट्रीय राजमार्ग में लगे सभी सीसीटीव्ही केमरा का फूटेज प्राप्त किया गया। कार्यवाही के दौरान अन्ततः घटना में शामिल संदेहीयों को चिन्हाकिंत कर ग्राम बालोदगहन, जिला बालोद एवं रायपुर से पकडने में सफलता प्राप्त हुआ। हिरासत में लेकर आरोपीगण (01) दीपांषु साहू पिता नरेन्द्र साहू उम्र 21 साल निवासी गौरी नगर धमतरी थाना धमतरी जिला धमतरी (छ0ग0(02). जुबैर खान पिता आदिल खान उम्र 20 साल निवासी रिसाईपारा गायत्री मंदिर के पास धमतरी थाना धमतरी जिला धमतरी (03). अनिकेत मसीह पिता आड्ढीष मसीह उम्र 19 साल निवासी बालोदगहन थाना पुरूर जिला बालोद (छ0ग0) (04). ईरन नंदा पिता इमानवेल नंदा उम्र 22 साल निवासी बालोदगहन थाना पुरूर जिला बालोद (छ0ग0) एवं 01 विधि से संर्घषरत बालक से कड़ाई से पूछताछ करने पर आरेापीयों द्वारा दिनांक घटना समय को ग्राम रतेसरा मेन रोड में व्यक्ति को चाकू से वार कर उसके पर्स को लूट कारित करना एवं मचांदूर मेन रोड में भी एक अन्य व्यक्ति को चाकू मारकर उसके मोबाईल का लूट कारित करने का अपराध घटित करना स्वीकार किये। बाद आरोपी बताये अनुसार घटना में प्रयुक्त 01 मोटर सायकल सीजी 05 ए एन 1425 काला रंग का बजाज पल्सर एवं बटन चाकू ,लूट की नगदी रकम 500रू व मोबाईल बरामद किया गया। आरोपीयों एवं विधि से संर्घषरत बालक के विरूद्ध धारा सदर का अपराध सबूत पाये जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कांकेर में पेष किया गया है।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी चारामा निरीक्षक दिलेष्वर चन्द्रवषी , निरीक्षक प्रेम प्रकाष अवधिया , सउनि प्रदीप यादव ,भाकेष पटेल ,आर0 रामेष्वर कोडोपी , आर0 जितेन्द्र नाग आर0 बलराम सिन्हा ,आर0 राजेष भास्कर ,भागीरथी मण्डावी विष्णु मण्डावी , एवं सायबर सेल काकेर प्र0आर0 मनीराम भाई, आर0 तिरथ दिवाकर, आर0 षैलेन्द्र साहू , आर0 हिमेष्वर मण्डावी आर0 दिनेष धु्रव का विषेड्ढ योगदान रहा है।
गिरफ्तार आरोपी:-
(01). दीपांषु साहू पिता नरेन्द्र साहू उम्र 21 साल निवासी गौरी नगर धमतरी थाना धमतरी जिला धमतरी (छ0ग0
(02). जुबैर खान पिता आदिल खान उम्र 20 साल निवासी रिसाईपारा गायत्री मंदिर के पास थाना धमतरी जिला धमतरी
(03). अनिकेत मसीह पिता आड्ढीष मसीह उम्र 19 साल निवासी बालोदगहन थाना पुरूर जिला बालोद (छ0ग0)
(04). ईरन नंदा पिता इमानवेल नंदा उम्र 22 साल निवासी बालोदगहन थाना पुरूर जिला बालोद (छ0ग0)।
(05). एक विधि से संर्घषरत बालक ।



