Home छत्तीसगढ़ संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की हुई प्रतिमा स्थापित

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की हुई प्रतिमा स्थापित

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा -लखनपुर  : ब्लाक क्षेत्र के ग्राम गोरता चौक में आज 10 दिसंबर मंगलवार को शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत दिवस के अवसर पर सर्व आदीवासी समाज के लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा स्थापित कर अनावरण किया। इस कार्यक्रम के दौरान सूर्यवंशी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हीरालाल ने कहा कि आज शहीद वीर नारायण की शहादत दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत गोरता चौक में भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा का स्थापना सर्व आदीवासी समाज के सहयोग राशि से किया गया है जो हमारे लिए काफी हर्ष और फख्र का पल है । बताना जरूरी है कि काफी संघर्ष करने के बाद हमें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा को रखने की इजाजत मिली है ।

प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम के दौरान आदिवासी, मूल निवासी नागरिक अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के अलावा- अमीत मरावी, अनूप मरावी, हीरालाल भगत अर्जुन चौधरी अजय चौधरी ,महेंद्र ,देवशरण, देवचंद लबदु राम ,इमरान खान, फिरोज खान काफी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here