
सुरेश मिनोचा:मनेंद्रगढ़/एमसीबी : लिटिल मिलेनियम व अलास्का पब्लिक स्कूल ने 11 और 12 दिसंबर 2024 को तीसरे वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया। इस दो दिवसीय खेलकूद उत्सव का आयोजन मनेंद्रगढ शहर के प्रचलित प्रगति मैदान आमाखेरवा में हुआ। दो दिवस तक चलने वाले इस उत्सव में पहले दिन बच्चों द्वारा राष्ट्रगान व मार्च पास्ट के साथ इस उत्सव का आगाज किया गया। इसके पश्चात बच्चों द्वारा जुंबा डांस किया गया, दूसरे दिन बच्चों के माता-पिता का हौसला बढ़ाने के लिए पोम- पोम डांस का आयोजन किया गयाl इस डांस को आयोजित करने का मकसद खेल से पहले खिलाड़ियों का वार्मअप व व्यायाम कराना था। जिससे शरीर में लचीलापन आता है और किसी भी प्रकार के खेल को खेलने में मदद मिलती है।प्रतियोगिता को आरंभ करने से पहले स्कूल के संचालक मो. फिरोज ने बच्चों को खेल का महत्व समझाते हुए कहा कि खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है। हड्डियां मजबूत होती हैं। खेलों से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। खेलों से सोचने की क्षमता विकसित होती है। खेलों के जरिए हमें एक दूसरे के साथ मौज-मस्ती करने का मौका मिलता है, हमें हमेशा पढ़ाई के साथ खेलकूद की गतिविधियों में भी हिस्सा लेना चाहिए।
आयोजन का पहला दिन बच्चों के खेलकूद के लिए रहा, जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार के खेल खेले जैसे मूविंग विद हूला हूप, चॉकलेट रेस, सैक् रेस, हाई जंप, बुर्स्ट द बैलून, थ्रो दा बॉल, फ्रॉग रेस, सौसर रस, बाल बैलेंस विथ स्टॉपर, जैवलिन थ्रो इत्यादि। जिसमें कुछ बच्चे विजयी रहे।दूसरे दिन का आयोजन बच्चों के माता-पिता के लिए रहा। उनके लिए कुछ इस प्रकार के गेम्स रहे जैसे बैलेंस कप विथ पार्टनर, कंसंट्रेशन गेम, बिल्डिंग टावर, पिक और सेट द बॉल, कलेक्ट द बॉल्स, फॉल डाउन दा डिस्पोजल इत्यादि। जिसमें कुछ माता-पिता विजयी रहे। विजेताओं को हमारे बीच मौजूद डॉक्टर अतीक सोनी आयुष मेडिकल ऑफिसर सीएससी मनेंद्रगढ़,शुभम अग्रवाल प्रिंसिपल स्वामी आत्मानंद स्कूल चिरमिरी, सूरज कुमार चक्रधारी आर्मी मैन पोस्टेड इन जम्मू के द्वारा स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया तथा बच्चों को इसी तरह आगे बढ़ने की सीख दी गई। इस प्रतियोगिता के दौरान बच्चे व उनके अभिभावकों के लिए जलपान का आयोजन स्कूल प्रबंधन के द्वारा किया गया।
इस वार्षिक खेल उत्सव का समापन हर साल की तरह सफलतापूर्वक हुआ। इस आयोजन को सफल बनाने में स्कूल के संचालक मो. फिरोज व उनकी टीम इलियास खान, शहाबुद्दीन अंसारी, स्मृति गुप्ता, निशि विश्वकर्मा, रोहिणी फर्कसे, नेहा यादव, शबनम अंसारी, तेजस्विनी नामदेव, तस्लीम बानो, जरीन खान, अनामिका ऐंड, गीता कुशवाहा, नंदिनी विश्वकर्मा, खुशी गुप्ता और सहायक कर्मी उमा तिवारी, शांति जायसवाल और सुशीला का योगदान रहा।



