Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स रायपुर द्वारा एमसीबी प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मेमन को...

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स रायपुर द्वारा एमसीबी प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मेमन को किया गया सम्मानित

0

 

 

सुरेश मिनोचा: मनेन्द्रगढ़ /एमसीबी  : छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रायपुर जिला कोरिया एवं एमसीबी के प्रभारी, चेंबर के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई वर्षों तक अविभाजित जिला कोरिया में चार सदस्य हुआ करते थे।रफीक मेमन को छत्तीसगढ़ चेंबर पद में नियुक्त किये जाने पर मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी के सभी व्यापारी, चेंबर पदाधिकारी और सदस्य के सहयोग से इस जिले में चेंबर की काफी सदस्यताएं बढ़ी है जो की गर्व की बात है ,जिला एमसीबी के रफीक मेमन 15 वर्ष से चेंबर व्यापारिक संस्था से जुड़े हुए हैं,

3 वर्ष मंत्री के रूप में व्यापारियों को सेवा दी है ,व्यापारियों की समस्या ध्यान में रखी ,समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया, 3 वर्ष सदस्य के रूप में रहे और 6 वर्ष से उपाध्यक्ष पद के रूप में है ,इन्होंने व्यापारियों के हित में काम किया है।जिला व्यापारियों की समस्या समय-समय पर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज प्रदेश कार्यालय प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचाते रहे, रायपुर की कार्यकारिणी की मीटिंग,सभी आयोजनों ,चेंबर और व्यापार मेला, चेंबर के विभिन्न आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते आ रहे है।वे छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रायपुर 17 दिसंबर 2024 की कार्यकारिणी की मीटिंग में उपस्थित हुए थे। श्री मेमन छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्टरीज रायपुर के प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी और कोरिया एवं एमसीबी जिला के प्रभारी,चेंबर के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी ,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोहर अग्रवाल ,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज जैन एवं वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्यगण की उपस्थिति में चेंबर के हर आयोजन में उपस्थित होते रहे हैं एवं चेंबर के सदस्यों को बढ़ाते रहे हैं।

इनकी कार्य शैली को देखते हुए चैंबर द्वारा रफीक मेमन को सम्मानित किया गया और इनसे यह अपेक्षा व्यक्त की गई कि यह आगे भी व्यापारियों के हित में लगातार कार्य करते रहेंगे। चेंबर द्वारा रफीक मेमन को सम्मानित किए जाने पर सरगुजा संभाग प्रभारी कमल केजरीवाल ,प्रदेश के मंत्री मधु पोद्दार, चेंबर चेयरमैन मनोज अग्रवाल, जिला अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष सुदामा छत्तानी ,वरिष्ठ सदस्य रघुनाथ पोद्दार ,गुरमीत सिंह रिंकू ,विनय जायसवाल ,राजेश मंगतानी, शोएब अख्तर ,फहीम खान, सिराज अंसारी, कमल पोद्दार, योगेश ताम्रकार बंटी, पदाधिकारी एवं चेंबर सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here