Home छत्तीसगढ़ लौह नगरी किरंदुल मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक के 17वां त्रैवार्षिक अधिवेशन...

लौह नगरी किरंदुल मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक के 17वां त्रैवार्षिक अधिवेशन में पुनः कप्तान बने विनोद कश्यप अध्यक्ष

0

एस एच अजहर अमन पथ दंतेवाड़ा/किरंदुल  : लौह नगरी किरंदुल मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक के 17वां त्रैवार्षिक अधिवेशन में पुनः कप्तान बने विनोद कश्यप अध्यक्ष व , एके सिंह सचिव और रवीश तिवारी कार्यालय सचिव, ओम कुमार साहू कोषाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध चुने गये तो वही कार्यकारी अध्यक्ष और संगठन सचिव के पद के लिये चुनाव करवाया गया जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष पुनः चिन्ना स्वामी और संगठन सचिव राकेश लाल, शादाब जिलान विजय हुए।

इस विषय मे निर्विरोध चुने गये इंटक सचिव एके सिंह ने चर्चा मे बताया की मुझे इंटक परिवार ने पुनः विश्वास किया और निर्विरोध सचिव के पद पर पुनः चुना मै इसके लिये पूरे इंटक परिवार को धन्यवाद देता हूँ ! और इस चुनाव मे जीती हुई मेरी टीम मजदूर एकता और उनकी हितो व संरक्षण के लिये जी तोड़ काम करेंगे मजदूर साथियो के लिए यही हमारी पहली प्राथमिकता होंगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here