Home छत्तीसगढ़ नितिन दुबे के शानदार कॉमेंट्री साथ बैलाडीला प्रीमियर लीग का हुआ समापन 

नितिन दुबे के शानदार कॉमेंट्री साथ बैलाडीला प्रीमियर लीग का हुआ समापन 

0

 

 

एस एच अजहर दंतेवाड़ा: किरंदुल नगर में स्पोर्ट्स क्लब रेलवे के सहयोग से रात्रिकालीन फ्लडलाइट क्रिकेट टूर्नामेंट बैलाडीला प्रीमीयर लीग का आयोजन किया गया जो कि आईपीएल की तर्ज पर आयोजित किया गया था । इस आयोजन में किरन्दुल बचेली नगर के तकरीबन ## मालिको ने अपनी अपनी टीमें खरीदी थी । जिसका आयोजन 3जनवरी से 15 जनवरी तक किया गया था । इस आयोजन में नगरवासियों के लिए आकषर्ण का मुख्य केंद्र, इस पूरे टूर्नामेंट के कॉमेंटेटर नितिन दुबे रहे , जिनकी दमदार आवाज़ ने इस पूरे आयोजन में एक अलग ही माहौल बना दिया । यूट्यूब में लाइव देखने वाले क्रिकेट प्रेमियों के लिए नितिन दुबे ने हिंदी और भोजपुरी भाषा मे जो शानदार कमेंट्री की उसे यूट्यूब में लाखों क्रिकेट प्रेमियों ने सराहा । नितिन दुबे की दमदार आवाज़ और ज़ोरदार शब्दों की पकड़ ने नगरवासियों को झूमने पर मजबूर कर दिया । नगर में खासा चर्चा का विषय बने हुए नितिन दुबे को आज शहर का नगर का हर वर्ग उनकी आवाज़ का दीवाना है ।

कल हुए फाइनल मेच में भी नितिन की दमदार आवाज़ ने क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह ही बढ़ा दिया था जो कि राजेन्द्र मृणाल राय की टीम ### और नीलेश पाटले की टीम के बीच मे खेल गया जिसमें फाइनल स्कोर में ## रनों की बढ़त से राजेन्द्र राय की टीम ने जीत हासिल की थी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here