Home छत्तीसगढ़  निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी मंजूलता छोटेलाल साहू महिलाओं के साथ घर घर दस्तक...

 निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी मंजूलता छोटेलाल साहू महिलाओं के साथ घर घर दस्तक दे रही

0

रायपुर :कॉमरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड नंबर 54 बोरियाखुर्द की निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी मंजूलता छोटेलाल साहू ने अपने साथी महिला टीम के साथ वोट मांगने घर घर दस्तक दे दी है। वार्ड में रहने वाले रहवासियों के समस्याओं से अवगत हो रहे हैं श्रीमती मंजूलता छोटेलाल साहू ने बताया कि गृहिणी और छोटे बच्चे होने के बाद भी अपने महिला टीम के साथ प्रचार अभियान में लग जाती है वार्ड के प्रमुख समस्या, रोड़ नाली ,बिजली का पोल , बच्चों के खेलने के लिए गार्डन जैसे मूलभूत सुविधाओं से आज भी वार्ड के रहवासी बहुत दूर है पुराने पार्षद के वादा खिलाफी से वार्ड के रहवासियों में भारी आक्रोश है। निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी  मंजूलता छोटेलाल साहू ने कहा कि जन संपर्क के दौरान साईं नगर, बिलाल नगर, अक्षत विहार, निखिल विहार, दुर्गा विहार, सिद्धि विनायक नगर,आर डी ए के रहवासियों ने समस्याओं से अवगत कराते रहें । इस बार जनता योग्य प्रत्याशी को पार्षद बनाने का मन बना लिया है। इस बार वार्ड में निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी होने के कारण मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here