रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,लखनपुर सरगुजा :प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश पर खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर मुकर्रर तारिख 31 जनवरी 2025 तक क्षेत्र के पंजीकृत किसानों से उपार्जन केन्द्रों में बमफर धान खरीदी की गई।
खाद्य विभाग द्वारा बनाये गये ब्लाक क्षेत्र के सभी सातों मुख्य समितियों के अलावा उप केन्द्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की गई। लखनपुर समिति में कुल 1604 पंजीकृत किसान रहे जिसमें से 1530 किसानों ने अपने धान बेचा वहीं 74 किसान शेष रहे।कुल 84634.00 किविन्टल धान की खरीदारी हुई। सोसायटी ऋण के विरुद्ध 4,41,00,000/- की वसूली हुई। 627535 किविन्टल धान उठाव के लिए बाकी था जिसका परिवहन जारी है।
चांदो समिति में कुल 1432 पंजीकृत किसानों में 1323 ने अपना धान बेचा।109 किसान बाकी रहे। धान की कुल खरीदी 86248.40 किविन्टल रही।
जिला संग्रहण केन्द्र एवं मिलर्स में परिवहन के बाद 9919.94 किविन्टल धान बाकी रहा।
सोसायटी ऋण के विरुद्ध 3,16,15081/- की वसूली हुई है। धान उठाव जारी है।
अमलभिठठी समिति में कुल 1322 पंजीकृत किसान रहे जिसमें से 1226 कृषकों ने अपने धान बेचे। 96 किसान शेष रहे।
धान की कुल खरीदी 63,305.20 किविन्टल रही।3195.83 किविन्टल धान उठाव के लिए बाकी है। सोसायटी ऋण के विरुद्ध 2,76,44,305/-राशिकी वसुली की गई है।
लहपटरा/ पुहपुटरा संयुक्त समिति लहपटरा में 2817 तथा सहायक समिति पुहपुटरा में 2626 पंजीकृत किसान रहे। दोनों उपार्जन केंद्र मिलाकर लगभग 151किसानो ने धान नहीं बेचा। लहपटरा समिति में कुल 83496 किविन्टल तथा पुहपुटरा में 62402 किविन्टल धान खरीद की गई। उठाव के लिए लहपटरा समिति में 79180 तथा पुहपुटरा में 63039 किविन्टल धान शेष है तथा उठाव गति पर है।
दोनों संयुक्त समिति मिलाकर सोसायटी ऋण के विरुद्ध 5,48,81.00/- राशि वसूल की गई है।
जमगला धान संग्रहण केन्द्र में कुल पंजीकृत किसानों की संख्या 1852 है जिसमें 1745 कृषकों ने धान बेचा 107 कृषक किसी कारण वश अपने धान समिति में नहीं बेंच सके। समिति में कुल 106112.80 किविन्टल धान खरीदी की गई। शेष धान की उठाव जारी है। सोसायटी ऋण के विरुद्ध 4,61,19,624/- राशि वसूल किया गया।
कुन्नी संयुक्त लोसगा दोनों धान संग्रहण केन्द्र मिलाकर कुल पंजीकृत किसानों की संख्या 2701 रही। जिसमें 2092 किसानों ने उपार्जन केन्द्रों में धान बेचा। 609 कृषक शेष रहे। दोनों उपार्जन केन्द्र में कुल 130480.80 किविन्टल धान खरीदी की गई। उठाव के लिए 1083.04 किविन्टल धान शेष है।
सोसायटी ऋण के विरुद्ध 6,4101484 /- राशि वसूल किया गया है। इसी तरह
निम्हा समिति में कुल पंजीकृत किसानो की संख्या 1153 है जिसमें 1066 कृषकों ने अपने धान बेचे 87 किसान खरीद के आखिरी दिन तक बाकी रहे। कुल खरीदी 68604.40 किविन्टलधान खरीद की गई वहीं 9266 किविन्टल धान उठाव के लिए बाकी है। सोसायटी ऋण के विरुद्ध 3,6087000/- राशि वसूल किया गया है।
शासन प्रशासन द्वारा लखनपुर ब्लाक में बनाये गये सभी धान संग्रहण केन्द्रो में निर्धारित तिथि तक धान खरीदी करने उपरांत खरीदी पर विराम लग गया है।



