Home छत्तीसगढ़ युवती ने फांसी लगाकर दी जान – तहकीकात में जुटी पुलिस

युवती ने फांसी लगाकर दी जान – तहकीकात में जुटी पुलिस

0

 

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर :थाना क्षेत्र के ग्राम उमरौली में 4 फरवरी दिन मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे एक 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर खुद कुशी कर ली। पुलिस मामले की जाच में जुटी है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दुर्गावती आत्मजा शिव सागर घर के कमरे में दुपट्टा का फंदा बनाकर फांसी लगा खुदकुशी कर ली है।

परिजनों को घटना की जानकारी होते ही युवती को तत्काल फंदे से उतारकर उपचार के लिए लखनपुर अस्पताल लाया गया। लेकिन बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर किया।

घटना की इतिला लखनपुर थाने में दी गई। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंच मकतुला युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग पंचनामा कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम करा परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा कि युवती ने किन परिस्थितियों में खुदकुशी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here