मनेन्द्रगढ़:मनेन्द्रगढ़ जिला मुख्यालय स्थित एकड़मिक हाइट्स पब्लिक स्कूल एवं बचपन प्ले स्कूल में वसंत पंचमी का उत्सव अत्यंत हर्ष उल्लास एवं भक्तिमय माहोल में धूमधाम के साथ मनाया गया l विद्यालय में स्थापित माँ सरस्वती की शास्त्र अनुरूप विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई l विद्यालय के संगीत शिक्षक पुजारी श्री सुनील द्विवेदी जी ने मन्त्रोंचारण कर भगवान श्री गणेश एवं माँ सरस्वती की पूजा संपन्न कराए l इस वसंत पंचमी के पावन पर्व में कक्षा दसवीं एवं बारहवी के विद्यार्थियों ने पूजा एवं हवन कर विद्या की देवी माँ सरस्वती से आशीर्वाद प्राप्त किए l पूजा एवं आरती में विद्यालय के संचालक संजीव ताम्रकार, आशीष कक्कड़ ,डॉक्टर एस के सिन्हा ,श्रीमती आशी कक्कड़ ,श्रीमती ज्योति ताम्रकार, श्रीमती मीनू लाल प्राचार्य श्री पी रवि शंकर ,बचपन स्कूल की काउंसलर श्रीमती सोनाली दास, रूबी पासी,निखत अहमद, साधना सिंह,रेखा दोहरे, राशि गुप्ता ,वैष्णवी जायसवाल,मनोज केशरवानी, पुष्पराज वर्मा , बुधेश्वर जायसवाल ,जया चटर्जी, नागमणी पिंटू शिल्पी सिन्हा, सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षकायें , कर्मचारी एवं कक्षा प्ले से नर्सरी एवं कक्षा पहली से बारहवीं तक के विद्यार्थी उपस्थित थे l पूजा के उपरांत उपस्थित सभी श्रद्धांलुओं को खिचड़ी ,भोग प्रसाद खिलाया गया l सभी महिलाएं एवं छात्राएं पीले रंग की साडी एवं पुरुष एवं छात्र पीला कुरता पायज़ामा के आकर्षक परिधान में सुसज्जित होकर पूजा में उपस्थित रहे l बचपन एवं एकड़मिक हाइट्स पब्लिक स्कूल की यह परंपरा है कि प्रत्येक त्यौहार विधिवत रूप से मनाया जाता है l



