
राधेश्याम सोनवानी ,गरियाबंद : भाजपा ने निकाय चुनाव में बागी होकर चुनाव लड़ने वालो पर कड़ी कार्यवाही की है। बागी की भूमिका निभा रहे भाजपा कार्यकर्ताओ को छ साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इसमें बुथ अध्यक्ष से लेकर पूर्व पार्षद भी शामिल है। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष व पार्टी पदाधिकारी के रिश्तेदार भी शामिल है। जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ने के आरोप एवं अनुशासन भंग करने के मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जिले के 28 कार्यकर्ताओ की प्राथमिक सदस्यता समाप्त करते हुए उन्हे छ साल के निष्कासित कर दिया है। इसमें नगर पालिका गरियाबंद अंतर्गत श्रीमति सुनीता झारिया, पुरूषोत्तम सिन्हा, श्रीमति रेखा सिन्हा, श्रीमति चन्द्रप्रभा सिन्हा, श्रीमति ओमिन कोठारी, इसी प्रकार राजिम नगर पंचायत क्षेत्र में श्रीमति पुष्पा गोस्वामी, बलराम यादव, पुरूषोत्तम लालवानी, तुषार कदम, रवि निर्मलकर, शत्रुघन धीवर को निलंबित किया गया है। देवभोग नगर पंचायत अंतर्गत पंकज ठाकुर, दिनेश ठाकुर, श्रीमति सरिता निषाद, मयुर भट्टर, महादेव पाडें, फिंगेश्वर नगर पंचायत क्षेत्र में डॉ हरीश कुमार हरीत, अरूण साहू, भीष्म साहू, शुभम जैन, बेनी सोनवानी, रमलु टान्डेकर, हैप्पी सोनी, राम तारक, कोमल वर्मा, पवन साहू, राधेश्याम सेन, खेलावन साहू को निलंबित किया गया है।
राजिम नगर पंचायत के बागी प्रत्याशियों की सुची
नाम प्रत्याशी पद वर्तमान पद
1. श्रीमति पुष्पा गोस्वामी अध्यक्ष पार्षद वार्ड 14
2. श्री बलराम यादव पार्षद वार्ड 07 बुध अध्यक्ष
3. श्री पुरूषोत्तम लालवानी पार्षद वार्ड 08 भाजपा कार्यकर्ता
4. श्री तुषार कदम पार्षद वार्ड 02 भाजपा कार्यकर्ता
5. श्री रवि निर्मलकर पार्षद वार्ड 04 पूर्व बुथ अध्यक्ष
6. श्री शत्रुघन धीवर पार्षद वार्ड 11 पूर्व नप उपाध्यक्ष
देवभोग नगर पंचायत के बागी प्रत्याशियों की सुची
नाम प्रत्याशी पद वर्तमान पद
1. श्री पंकज ठाकुर पार्षद वार्ड 02 भाजपा कार्यकर्ता
2. श्री दिनेश ठाकुर पार्षद वार्ड 03 भाजपा कार्यकर्ता
3. श्रीमति सरिता निषाद पार्षद वार्ड 04 भाजपा कार्यकर्ता
4. श्री मयुर भट्टर पार्षद वार्ड 11 भाजपा कार्यकर्ता
5. श्री महादेव पाडें पार्षद वार्ड 15 भाजपा कार्यकर्ता
गरियाबंद नगर पालिका के बागी प्रत्याशियों की सुची
नाम प्रत्याशी पद वर्तमान पद
1. श्रीमति सुनीता झारिया पार्षद वार्ड 03 भाजपा कार्यकर्ता
2. श्री पुरूषोत्तम सिन्हा पार्षद वार्ड 12 भाजपा कार्यकर्ता
3. श्रीमति रेखा सिन्हा पार्षद वार्ड 14 भाजपा कार्यकर्ता
4. श्रीमति चन्द्रप्रभा सिन्हा पार्षद वार्ड 14 भाजपा कार्यकर्ता
5. श्रीमति ओमिन कोठारी पार्षद वार्ड 07 भाजपा कार्यकर्ता
फिंगेश्वर नगर पंचायत के बागी प्रत्याशियों की सुची
नाम प्रत्याशी पद वर्तमान पद
1. डॉ हरीश कुमार हरीत पार्षद वार्ड 13 भाजपा कार्यकर्ता
2. श्री अरूण साहू पार्षद वार्ड 01 भाजपा कार्यकर्ता
3. श्री भीष्म साहू पार्षद वार्ड 02 भाजपा कार्यकर्ता
4. श्री शुभम जैन पार्षद वार्ड 05 भाजपा कार्यकर्ता
5. श्री बेनी सोनवानी पार्षद वार्ड 09 भाजपा कार्यकर्ता
6. श्री रमलु टान्डेकर पार्षद वार्ड 10 भाजपा कार्यकर्ता
7. श्री हैप्पी सोनी पार्षद वार्ड 11 भाजपा कार्यकर्ता
कोपरा नगर पंचायत के बागी प्रत्याशियों की सुची
नाम प्रत्याशी पद वर्तमान पद
1. श्री राम तारक पार्षद वार्ड 02 भाजपा कार्यकर्ता
2. श्री कोमल वर्मा पार्षद वार्ड 05 बुथ अध्यक्ष
3. श्री पवन साहू पार्षद वार्ड 06 भाजपा कार्यकर्ता
4. श्री राधेश्याम सेन पार्षद वार्ड 09 भाजपा कार्यकर्ता
5. श्री खेलावन साहू पार्षद वार्ड 09 भाजपा कार्यकर्ता



