Home छत्तीसगढ़ पास्टर ने हिन्दुओं को बताया शैतान, FIR दर्ज

पास्टर ने हिन्दुओं को बताया शैतान, FIR दर्ज

0

बिलासपुर :  जिले में जोरों पर धर्मांतरण का खेल चल रहा है। डरा-धमकाकर, नौकरी का लालच देकर और चिकन-मटन खिलाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। बेरोजगार, गरीब और महिलाओं को टारगेट किया जा रहा है। मामला सकरी थाना क्षेत्र के संबलपुरी गांव का है।

संबलपुरी के रहने वाले उत्तरा कुमार साहू के मुताबिक उनके परिवार और ससुरालवालों ने ईसाई धर्म अपना लिया है, लेकिन वह धर्म परिवर्तन नहीं करना चाहता। इसके बावजूद घर में आकर पास्टर संतोष मोसेस और उसकी पत्नी अनु मोसेस जबरन ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बना रहे हैं। पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने बताया कि पास्टर पूजा-अनुष्ठान या फिर मंदिरों से बांटे जाने वाले प्रसाद को खाने वालों को शैतान बताते हैं।

साथ ही उसके परिवार के लोगों को प्रभु के प्रकोप का डर दिखाते हैं। इसके कारण उसके परिवार के लोग भी घबराए हुए हैं। लगातार दबाव बनाने से परेशान होकर निगमकर्मी ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पास्टर पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पास्टर पूजा-अनुष्ठान या फिर मंदिरों से बांटे जाने वाले प्रसाद को नहीं खाने के लिए कहते हैं। पति को शराब की लत छुड़वाने में मदद करने का झूठा आश्वासन भी देते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here