Home छत्तीसगढ़ रशियन युवती ने आधी रात बीच सड़क किया हंगामा, नशे में धुत...

रशियन युवती ने आधी रात बीच सड़क किया हंगामा, नशे में धुत होकर चला रही थी कार, स्कूटी को मारी टक्कर…

0

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक वीडियो बीती रात से तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर बवाल मचा हुआ है। दरअसल ये वीडियो रशियन युवती का है, जो बीच सड़क पर हंगामा करते हुए नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि देर रात युवती ने कार चलाते हुए बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल हादसे से घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

वहीं, हादसे में एक्टिवा सवार तीनों युवक नीलकमल साहू, ललित चंदेल और अरुण विश्वकर्मा घायल हुए हैं, जिन्हें मेकाहारा में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों के स्वजनों के मुताबिक तीनों युवक एक शादी हॉल से फोटोग्राफी का काम खत्म करके घर जा रहे थे, तभी सामने से आई तेज रफ्तार इंडिगो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए और उछलकर ऐक्टिवा फुटपाथ पर जा गिरी। फिलहाल हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण इस मामले पर तेलीबांधा थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here