Home छत्तीसगढ़ नगर पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन

नगर पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन

0

संदीप छाबड़ा खरोरा अमनपथ,खरोरा : आगामी नगर पंचायत चुनाव को लेकर आज भाजपा व्दारा गुरू छाया भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। विधायक अनुज शर्मा एवं पुर्व विधायक देवजी भाई पटेल की उपस्थिति में आयोजित उक्त सम्मेलन में स्थानीय नेताओं एवं प्रत्याशीयों सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं व्दारा एकजुट होकर चुनाव लड़ने एवं जीतने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया उन्होंने कहाँ की आप सभी के आशीर्वाद से राज्य और केंद्र में भाजपा की सरकार बनीं हैं। आपके आशीर्वाद से ही केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा हैं। उन्होंने कहा कि देश की विकास के लिए दिल्ली से रायपुर तक भाजपा की कड़ी आप लोगों ने तय की हैं उसे अब खरोरा तक जोड़ना हैं तभी खरोरा का सहीं विकास होगा।

इस दौरान विधायक अनुज शर्मा ने कहॉ की सरकारी ज़मीन पर क़ब्ज़ा जमाने वाले, अवैध कामो में लगे लोगों का संरक्षक करने वाले लोग इस बार चुनाव मैदान में हैं ये लोग नगर की जनता को बहला फुसलाकर वोट माँग रहें हैं अब एैसे लोगों को सबक़ सिखाना आपकी ज़िम्मेदारी हैं। इस दौरान पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने भी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में पार्टी का प्रत्याशी कोई भी हो, लेकिन हमें यह ध्यान रखना होगा कि हमारा प्रत्याशी कमल का फूल है, जिसे जीत दिलाने के लिए हमें परिश्रम करना हैं। उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं को बताना है, इससे हमारे प्रत्याशी को फ़ायदा मिलेगा। इस दौरान विधायक अनुज शर्मा, पुर्व विधायक देवजी भाई पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ गुलाब टिकरिहा, निलाम्बूज चंद्राकर, पुर्व नपं अध्यक्ष अनिल सोनी, नरेंद्र सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सोना वर्मा, डॉ अमीन खान, भरत पंसारी, गुरूजीत कौर भाटिया, पुर्णिमा धनकर, तोरण ठाकुर, दिपक धनकर, विकास ठाकुर, योगेश चंद्राकर, छगन यादव आदि भाजपा पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here