
आज के डिजिटल युग में लैपटॉप हमारे कामकाज और मनोरंजन का अहम हिस्सा बन गया है। लेकिन कई बार बैटरी बैकअप कम होने की समस्या हमें परेशान करती है। आमतौर पर लैपटॉप की बैटरी 4-5 घंटे चलती है, लेकिन कई बार हम लैपटॉप पर कुछ ऐसे काम करते हैं जिसके चलते बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो यहां हम आपको कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपनाकर आप लैपटॉप की बैटरी बैकअप बढ़ा सकते हैं।
स्क्रीन ब्राइटनेस कम करें
पावर सेविंग मोड का इस्तेमाल करें
वाई-फाई और ब्लूटूथ ऑफ करें
अनावश्यक डिवाइस और पोर्ट डिसेबल करें
अगर USB डिवाइस, हार्ड ड्राइव, वेबकैम या अन्य एक्सेसरीज लैपटॉप से जुड़ी हैं, तो उन्हें हटा दें। इससे बैटरी की अतिरिक्त खपत रोकी जा सकती है।
लैपटॉप को अधिक गर्म होने से बचाएं
लैपटॉप ज्यादा गर्म (Overheat) होने पर बैटरी जल्दी खत्म होती है। इसे ठंडी और समतल जगह पर रखें। लैपटॉप को बेड पर रखकर इस्तेमाल न करें, इससे एयरवेंट्स ब्लॉक हो जाते हैं जिससे लैपटॉप गर्म होने लगता है। जरूरत पड़ने पर कूलिंग पैड का इस्तेमाल करें।



