
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है जबकि आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी जहां लगातार चौथी बार सत्ता में आने का दावा ठोक रही थी वहीं बीजेपी को 27 साल का सूखा खत्म होने का इंतजार था पिछले चुनाव में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को आठ सीटें मिली थी वहीं कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।
बीजेपी दफ्तर में जश्न शुरू
दिल्ली के बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। बैंड बाजे के साथ बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद हैं। ताजा रुझानों के मुताबिक बीजेपी 42 सीटों पर आगे है जबकि आम आदमी पार्टी 28 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
आतिशी और विधूड़ी में कांटे की टक्कर
कालकाजी सीट पर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक फिलहाल रमेश बिधूड़ी आतिशी पर बढ़त बनाए हुए हैं।



