Home आस्था 60 साल बाद महाशिवरात्रि पर बन रहा यह अनोखा योग, स्नान और...

60 साल बाद महाशिवरात्रि पर बन रहा यह अनोखा योग, स्नान और दान से मिलेगा मनचाहा फल..

0

13 फ़रवरी 2025:- हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल का आखिरी महीना फाल्गुन 13 फरवरी से शुरू हो गया है. हिंदू धर्म में फाल्गुन का विशेष महत्व है. फाल्गुन को भी माघ मास की तरह शुभ माना जाता है और इस माह में स्नान और दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इस महीने भगवान शंकर के अलावा माता सीता, श्रीकृष्ण, मां लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करने का विधान है. फाल्गुन मास का आरंभ 13 फरवरी से होगा और समाप्ति 14 मार्च को धुलंडी के साथ होगी.  फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी. इस दिन शिवजी और माता पार्वती का विवाह हुआ था. चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 26 फरवरी सुबह 11:08 बजे होगी. समापन 27 फरवरी सुबह 8:54 बजे होगा. महाशिवरात्रि पर निशा काल में शिवजी की पूजा की जाती है. शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल हरणी महादेव में तीन दिवसीय मेला भी भरता है.

60  साल बाद बन रहा है विशेष योग

चार प्रहर पूजा की टाइमिंग

प्रथम प्रहर – शाम 6:19 से रात 9:30 बजे तक

द्वितीय प्रहर – रात 9:30 से मध्यरात्रि 12:35 बजे तक

तृतीय प्रहर – मध्यरात्रि 12:35 से 27 फरवरी अल सुबह 3:41 बजे तक

चतुर्थ प्रहर – 27 फरवरी अलसुबह 3:41 से सुबह 6:45 बजे तक

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here