Home लाइफ डायबिटीज पेशेंट्स के लिए वरदान हैं ये आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, ब्लड शुगर लेवल...

डायबिटीज पेशेंट्स के लिए वरदान हैं ये आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार

0

क्या आप जानते हैं कि डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी को नेचुरली भी मैनेज किया जा सकता है? आयुर्वेद के मुताबिक पोषक तत्वों से भरपूर कुछ चीजों को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बनाकर आप अपने ब्लड शुगर लेवल को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। अगर आप भी डायबिटीज को नेचुरली मैनेज करना चाहते हैं तो अपने डाइट प्लान में सही मात्रा में कुछ चीजों का सेवन करना शुरू कर दीजिए।

हल्दी- औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी को दादी-नानी के जमाने से सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। डायबिटीज पेशेंट्स को भी हल्दी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। चुटकी भर हल्दी न केवल डायबिटीज मैनेजमेंट में बल्कि सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकती है।

आंवला- डायबिटीज पेशेंट्स को आंवला खाने की सलाह दी जाती है। आंवला में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी हद तक असरदार साबित हो सकती है। कुल मिलाकर आंवला आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

सहजन- क्या आपने कभी सहजन के पत्ते खाए हैं? अगर नहीं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सहजन के पत्तों में पाए जाने वाले तत्व डायबिटीज को मैनेज करने और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

गिलोय-एलोवेरा- आयुर्वेद के मुताबिक गिलोय और एलोवेरा, दोनों को सेहत के लिए वरदान माना जाता है। अगर आप डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी को नेचुरली मैनेज करना चाहते हैं तो गिलोय-एलोवेरा का जूस पीना शुरू कर दीजिए।

दालचीनी- अगर आप अपने बल्ड शुगर लेवल पर काबू पाना चाहते हैं, तो दालचीनी को भी अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दालचीनी में पाए जाने वाले तत्व आपकी ओवरऑल हेल्थ को सुधारने में भी कारगर साबित हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here