Home छत्तीसगढ़ जिपं क्षेत्र क्र. 15 में रजनी राठिया पतंग छाप को मिल रहा...

जिपं क्षेत्र क्र. 15 में रजनी राठिया पतंग छाप को मिल रहा जबरदस्त समर्थन

0

 

अनिता गर्ग अमन पथ ब्यूरो चीफ रायगढ़  : जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रजनी राठिया पति रूपसिंह राठिया के समर्थन में जबरदस्त प्रचार अभियान चल रहा है। रजनी राठिया क्षेत्र में पूर्व में भी जिला पंचायत सदस्य के रूप में सेवा दे चुकी है। अपनी कुशल व्यवहार एवं जनहित कार्यों की वजह से क्षेत्र में काफी चर्चित रहने वाली महिला है उनके पक्ष में जनसमर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्म हो गया है। बांगरसूता, भूँडीबाहरी, पौड़ी छाल, धसकामुडा, महाराज गंज, मुनू नद, बरबसपुर एवं अन्य गांवों में श्रीमती रजनी राठिया के समर्थन में घर-घर रंगोली बनाकर उनका स्वागत किया गया। स्थानीय ग्रामीणों और समर्थकों ने “पतंग छाप ” के चुनाव चिन्ह के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट करते हुए विभिन्न रंगोली डिजाइनों के माध्यम से अपने समर्थन का संदेश दिया।

चुनाव प्रचार के दौरान, श्रीमती रजनी ने गांववासियों से मुलाकात कर अपनी योजनाओं और विजन को साझा किया। उन्होंने कहा, “मेरा उद्देश्य क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए काम करना है। अगर जनता मुझे आशीर्वाद देती है, तो मैं शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और स्वच्छता जैसे बुनियादी मुद्दों पर प्राथमिकता से कार्य करूंगी।”समर्थकों का कहना है कि श्रीमती रजनी राठिया को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। छाल मंडल अध्यक्ष डोल नारायण पटेल सहित मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं एवं समस्त भाजपा पदाधिकारीयो का भाजपा राजनीतिक क्षेत्र में वर्षों का अनुभव उनके प्रचार अभियान को और भी मजबूती प्रदान कर रहा है।

क्षेत्र में “ पतंग छाप” की लहर तेज होती नजर आ रही है, जिससे उनके विरोधी प्रत्याशियों की चिंताएँ बढ़ गई हैं। आने वाले दिनों में प्रचार अभियान और अधिक गति पकड़ सकता है, जिससे चुनावी समीकरण भी दिलचस्प हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here