Home अजब-गजब दीदी को ब्याहने आया था जीजा, भर डाली पांच बहनों की मांग,...

दीदी को ब्याहने आया था जीजा, भर डाली पांच बहनों की मांग, एक मंडप में छह सुहागन

0

इस समय भारत में शादियों का सीजन चल रहा है. आपको हर कुछ दिनों में शादी की पार्टी खाने का इन्विटेशन मिल ही रहा होगा. शादियों का सीजन शुरू होते ही एक और चीज देखने को मिलने लगती है. सोशल मीडिया पर इन शादियों से जुड़े मजेदार वीडियो. हाल ही में नवादा का बताकर एक वीडियो शेयर किया गया, जिसने सबको हैरान कर दिया.

वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद लोग भी हैरान रह गए. इसमें दूल्हे ने पहले तो मंडप में बैठी अपनी दुल्हन की मांग भरी. लेकिन जब इससे उसका मन नहीं भरा तो उसने दुल्हन के पीछे बैठी उसकी पांच बहनों की भी मांग भर दी. शादी का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर हुआ, इसकी चर्चा होने लगी. एक साथ पांच बहनों को सुहागन बनाने वाला जीजा चर्चा में आ गया.

यहां हुई अनोखी शादी
इस वीडियो को नवादा का बताया जा रहा है. एक फोटोग्राफर ने इस क्लिप को शेयर करते हुए अपने स्टुडिओ का प्रमोशन किया. इसके अलावा वीडियो को कई अन्य अकाउंट्स पर भी शेयर किया गया. हर वीडियो में यही दावा किया गया कि दुल्हन के साथ इस शख्स को साली फ्री में मिली है. लेकिन आपको बता दें कि इस वीडियो को मात्र मनोरंजन के मकसद से बनाया गया है. ऐसा सच में नहीं हुआ है. सिर्फ कंटेंट को वायरल करने के लिए इस अनोखी शादी का वीडियो बनाया गया है

लोगों ने लिए मजे
इस मजेदार वीडियो ने अपना मकसद पूरा कर लिया. लोग वीडियो के जमकर मजे लेते नजर आए. कई ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा कि किसी को एक नसीब नहीं हो रही है और इसे एक साथ छह मिल गई. बता दें कि भारत में हिंदू मैरिज एक्ट के तहत एक से अधिक शादी नहीं की जा सकती. ऐसे में ये वीडियो फेक है. इसे सिर्फ कंटेंट क्रिएशन के तौर पर बनाया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here