Home छत्तीसगढ़ बैलाडीला देवांगन समाज के तत्वधान में माता परमेश्वरी जयंती समारोह का आयोजन...

बैलाडीला देवांगन समाज के तत्वधान में माता परमेश्वरी जयंती समारोह का आयोजन किया गया

0

एस एच अजहर दंतेवाड़ा किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल में बैलाडीला देवांगन समाज ने माता परमेश्वरी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई।दिनांक 12.02.2025 दिन बुधवार को बैलाडीला देवांगन समाज के चंचल कुमार देवांगन की अध्यक्षता में माता परमेश्वरी जयंती समारोह का आयोजन छत्तीसगढ़ क्लब में किया गया। दोपहर 3.00बजे समाज के लोगों द्वारा माता परमेश्वरी की पूजा अर्चना की गई ।और प्रसाद वितरण किया गया। संध्या कालीन सर्वप्रथम मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि एवं सर्व समाज प्रमुखों के आगमन पश्चात माता परमेश्वरी की आरती की गई और दीप जलकर माल्यार्पण एवं पुष्प मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि और सर्व समाज प्रमुख द्वारा किया गया।

तत्पश्चात मुख्य अतिथि उत्कर्ष देवांगन महाप्रबंधक एस बी आई किरंदुल विशिष्ट अतिथि राम कुमार देवांगन, प्रहलाद कुमार साहू थानाप्रभारी किरंदुल शशी भूषण महापात्र सी एम ओ नगर पालिका परिषद किरंदुल, डॉ चंद्रिका नाग प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सीएचसी किरंदुल राजेंद्र सक्सेना किरंदुल एवं समाज प्रमुखों को बैलाडीला देवांगन समाज द्वारा माला पहनकर और अपनी समाज के द्वारा निर्मित गमछा भेंटकर एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया साथ ही सभी को माता परमेश्वरी स्मृति चिन्ह भेंट की गई।साथ ही बैलाडील देवांगन समाज के वरिष्ठ सदस्यों को समाज द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। नव नियुक्त बैलाडीला देवांगन समाज के पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि उत्कर्ष देवांगन द्वारा सपत दिलाया गया।एवं प्रतिभावान बच्चों की भी समाज के द्वारा सम्मानित किया गया।और सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई । जिसमें बच्चों की प्रस्तुति देख सब ने प्रशंसा की और प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरित की गई अंत में डी के देवांगन द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।मंच संचालन बी के देवांगन और खेमेंद्र देवांगन द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here