UP Weather Today:- अभी फरवरी का महीना चल रहा है, लेकिन यूपी में मार्च वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। यहां मौसम की चाल ऐसी बदली की लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। बीते कई दिनों से प्रदेश में तेज हवाएं चल रही हैं, लेकिन तापमान पर उसका मामूली असर देखने को मिला। दोपहर के समय खिली धूप से तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। यूपी में फरवरी के महीने में चुभने वाली धूप खिल रही है। लोग इससे परेशान होने लगे हैं। लेकिन सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है। स्थिति को देखते हुए कहा जा सकता है कि जल्द ही यूपी से सर्दियों की विदाई होने वाली है। लेकिन आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज
यूपी में आज का मौसम:- उत्तर प्रदेश में सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का कोहरा रहेगा। दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो जाएगा। धूप खिली रहेगी। दोपहर के समय धूप की तपिश से लोगों को गर्मी का एहसास होगा। तेज हवाएं भी चलेंगी। तेज हवाओं के कारण रात के समय ठंडक बढ़ने लगी है। वहीं कई जिले ऐसे भी हैं जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
इस दिन होगी यूपी में बारिश:- मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 16 से 17 फरवरी तक प्रदेश में कहीं-कहीं छिछला कोहरा देखने को मिलेगा। 18 से 19 फरवरी को कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 19 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने यह भी बताया की पश्चिमी यूपी में 20 फरवरी को भी बूंदाबांदी हो सकती है।



