Home छत्तीसगढ़ नगर में भाजपा का कब्जा खिला कमल,कांग्रेस का पत्ता साफ

नगर में भाजपा का कब्जा खिला कमल,कांग्रेस का पत्ता साफ

0

 

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर : छत्तीसगढ़ राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 11 फरवरी को नगरीय निकाय निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद निर्धारित 15 फरवरी को नगर पंचायत में वोटों की गिनती के बाद अध्यक्ष/ पार्षद उम्मीदवारो के जीत हार की घोषणा रिटर्निंग अधिकारी द्वारा कर दी गई है। यदि बात की जाये भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के उम्मीदवार‌ की तो श्रीमति सावित्री दिनेश साहू ने अपने प्रतिद्वंद्वी श्रीमती शिखा जायसवाल (कांग्रेस) तथा श्रीमती अनिशा गुप्ता (निर्दलीय) को शिकस्त देते हुये 735 वोट के अंतर से जीत दर्ज किया है। नगर पंचायत में एक बार फिर भाजपा का कमल खिल गया है। साथ ही भाजपा समर्थित पार्षद पद के 10 उमीदवारो ने भी जीत हासिल किये है। जिसमें वार्ड क्रमांक 01 से श्रीमती उर्मिला खलखो (भाजपा )

वार्ड क्रमांक 02 से दिनेश साहू (भाजपा) वार्ड क्रमांक 03 से निशांत गुप्ता (भाजपा) वार्ड क्रमांक 04 से अमीत बारी (भाजपा) वार्ड क्रमांक 05 से बबलू मझवार (कांग्रेस) वार्ड क्रमांक 06 शमीम खान, (भाजपा ) वार्ड क्रमांक 07से श्रीमती नेहा सनी बंसल (भाजपा) वार्ड क्रमांक 08 से श्रीमती गायत्री सचीन अग्रवाल (भाजपा) वार्ड क्रमांक 09 से श्रीमती पूनम राकेश साहू (भाजपा) वार्ड क्रमांक 10 रमेश जायसवाल (कांग्रेस) वार्ड क्रमांक 11 से ईश्वर राजवाड़े (कांग्रेस) वार्ड क्रमांक 12 से लक्ष्मी सिंह ( कांग्रेस) वार्ड 13 से श्रीमती शीनू पवन कुमार (भाजपा) वार्ड क्रमांक 14 से बघोलन राम (कांग्रेस) तथा वार्ड क्रमांक 15 से राजेश सोनवानी ने चुनाव जीते हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर मे कांग्रेस समर्थित फकत पांच पार्षद पद के प्रत्याशीयों ने चुनाव जीते है।

खबर लिखे जाने तक विजयी उम्मीदवारो को रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्रमाण पत्र दिये जाने का सिलसिला जारी रहा।

कौन प्रत्याशी कितने वोट के अंतर से जीते मतगणना सूची प्राप्त होने के बाद स्पष्ट हो सकेगा। बहरहाल जनादेश मिलने के बाद नगर पंचायत लखनपुर में अध्यक्ष पद के सिंहासन पर श्रीमती सावित्री दिनेश साहू का ताजपोशी होना तय है। तैनात पुलिस बल के मौजूदगी में शांति प्रिय तरीके से मतगणना कार्य मुकम्मल हुआ। नतीजा आने के बाद विजयी उम्मीदवारो ने प्रमाण पत्र हासिल कर आतिशबाजी करते हुए ढोल नगाड़ों के साथ नगर में विजय जुलूस निकाला।

शुरू से ही कयास लगाया जा रहा था कि नगर पंचायत लखनपुर में भाजपा समर्थित सरकार बनेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here