Home आस्था इस साल कब लग रहा है सूर्य और चंद्र ग्रहण, भारत में...

इस साल कब लग रहा है सूर्य और चंद्र ग्रहण, भारत में दिखेगा या नहीं?

0

15 फ़रवरी 2025:- खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए 2025 एक महत्वपूर्ण साल है, क्योंकि इस साल दो ग्रहण घटित होंगे – एक चंद्र ग्रहण और एक सूर्य ग्रहण। ये खगोलीय घटनाएं न केवल अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करती हैं 2025 में होने वाले सूर्य और चंद्र ग्रहण की तारीखें, समय और इनसे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें.

चंद्र ग्रहण

2025 का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को घटित होगा. यह फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होगा जो कि होली का त्योहार भी है. चंद्र ग्रहण सुबह 9 बजकर 29 मिनट से दोपहर 3 बजकर 29 मिनट तक रहेगा. चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, जिससे चंद्रमा पर सूर्य की सीधी रोशनी नहीं पड़ती और वह आंशिक या पूर्ण रूप से अंधकारमय हो जाता है.

सूर्य ग्रहण

2025 में एक सूर्य ग्रहण भी होगा जो 29 मार्च को लगेगा. यह सूर्य ग्रहण दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगा. सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है जिससे सूर्य की रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती और कुछ समय के लिए अंधकार छा जाता है.

महत्वपूर्ण बातें:

दृश्यता: यह जानना महत्वपूर्ण है कि क्या ये ग्रहण भारत में दिखाई देंगे या नहीं. 29 मार्च को होने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. चंद्र ग्रहण के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here