रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर : थाना क्षेत्र में इन दिनों नाबालिग लड़कीयों के घर से गायब हो जाने का एक अजीब दौर सा चल निकला है। पुलिस महकमा भी हैरत में पड़ गई है। इसी फेहरिस्त में उमेश राम विश्वकर्मा आत्मज सोहर राम विश्वकर्मा उम्र 40 साकिन ग्राम कटकोना की 16 वर्षीया नाबालिग लड़की 13 फरवरी को घर में बिना बताये कहीं चली गई है। आसपास रिस्तेदारो में पता तलाश करने के बाद भी नाबालिग लड़की का पता नहीं चल सका।
शंका जताई जा रही है कि कोई अंजान व्यक्ति द्वारा नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया होगा। नाबालिग लड़की कक्षा आठवीं तक की पढ़ाई कर चुकी है।नाबालिग के पिता ने 15 फरवरी दिन शनिवार को थाना उपस्थित आकर अपने लड़की के गुम होने का रिपोर्ट दर्ज कराया है ।
लखनपुर पुलिस मामले में धारा 137 (2) बीएनएस कायम कर नाबालिग लड़की लडकी की पता तलाश करने जुटी है।



