Home छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला चरण कल, 53 ब्लॉक की पंचायतों में...

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला चरण कल, 53 ब्लॉक की पंचायतों में गांव की सरकार चुनने के लिए होगी वोटिंग

0

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला चरण कल 17 फरवरी 2025 को है. प्रदेश के सभी जिलों के 53 ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के लिए वोटिंग होगी. इसके लिए तैयारियां हो गई हैं.

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे आ गए हैं. इसके बाद अब गांव की सरकार बनाने की बारी है. इसके लिए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होंगे. कल 17 फरवरी 2025 सोमवार को पहला चरण है. इस दिन प्रदेश के 53 ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के लिए वोट डाले जाएंगे. पहले चरण के लिए होने वाले चुनाव के लिए प्रचार थम गया है. अब डोर-टू-डोर जाकर प्रत्याशी प्रचार कर रहे हैं. जबकि अन्य दो चरणों के लिए प्रचार जोरों पर चल रहा है.

इस चुनाव में ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, जनपद पंचायत के सदस्य, जिला पंचायत सदस्य चुनने के लिए वोट डाले जाएंगे. पहले चरण में 53 ब्लॉक, दूसरे चरण में 43 और तीसरे चरण में 50 ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में मतदान होगा.

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में हो रहे हैं. इसके लिए पहला चरण 17 फरवरी को है. दूसरा चरण 20 फरवरी और तीसरे चरण का चुनाव 23 फरवरी को है.वोटिंग के दूसरे दिन ही मतगणना  हो जाएगी. राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक त्रिस्तरीय पंचायतों के आम चुनाव के तीनों चरण के लिए जिला पंचायत के 433, जनपद पंचायत के 2973, ग्राम पंचायत (सरपंच) के 11,672 और वार्ड (पंच) के 1,60,180 पदों पर चुनाव होगा. इसके लिए 1,58,12,580 मतदाता मतदान करेंगे.मतदान के लिए कुल 31,041 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें से 7128 संवेदनशील और 2161 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र होंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here