
संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी,नगरी : रिसगाव क्षेत्र वासीयो को बारिश हो चाहे ठंड या तपती धूप सडक और नदी को लेकर बारह माह परेशान होना पडता है जिससे आम ग्रामीणो को इसकी भारी किमत भी चुकानी पडती है जहा ग्राम वासियो द्वारा क्षेत्र मे पक्की सडक व पूल के लिये शासन प्रशासन से मांग करते आम ग्रामीण थक चुके अब विष्णुदेव साय के शासन काल मे आम ग्रामीणो मे उम्मीद जागी ग्रामीणो ने आदिवासी वनाचल क्षेत्र मे पक्की सडक व पूल की माग की है
जिला मुख्यालय से 110 की मी की दूरी पर बसा रिसगाव वनाचल जहा जहा दर्जनो ग्राम आते है और यह क्षेत्र टायगर रिजर्व के अंतर्गत आता है इन ग्रामो मे आज तक विकास की किरण नही पहुची जहा क्षेत्र के विधायक भी चुनाव जितने के बाद इस क्षेत्र मे दौरा कर आम ग्रामीणो की समस्याओ से रू ब रू हो उनकी समस्याओ का समाधान करने का आश्वशन दी मगर अब तक इस ओर कोई पहल नही किया गया जिससे ग्रामीणो मे अब अपनी क्षेत्र की विकास के लिये सरकार से लडकर क्षेत्र मे विकास के लिये भी रणनिति तैय्यार की जा रही ऐसा नही की ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामो मे विकास नही हो रहा विकास तो हो रहा जहा आज शासन की मुख्य योजना जल जीवन मिशन ; प्रधानमंत्री अवास , गाव की गलियो मे सी सी सडक पक्की नाली सामुदायिक भवन , आगनबाडी जैसे विकास कार्य तो हो रहे मगर आज इन ग्रामो तक पहुच मार्ग पर ध्यान नही दिया जा रहा जहा टायगर रिजर्व क्षेत्र के चलते कच्ची मिट्टी सडक मे पक्की सडक का निर्माण कार्य नही हो पा रहा नदी मे पूल नही बन रहा आज बिजली ग्रामीणो को सोलर सिस्टम से दिया जा रहा जिसका कोई गारंटी ही नही रहता की जलेगी या नही आम ग्रामीण कच्ची रास्ते व नदी मे सफर करना मजबूरी बन गया जहा इसकी किमत बारिश के दिनो मे बाईक को नदी पार कराने मोटी रकम खर्च कर उठाना पडता है तो वही जब नदी मे पानी नही रहता तब बाईक को नदी पार करते ब्रेक सू क्लच प्लेट खराब होने से मोटी रकम खर्च कर चुकानी पडती है
नदी मे छोटा पिक अप फंसा रहा होते रहे परेशान
वही रविवार को रिसगाव का मडई था जहा सडको मू वाहनो की लंबी कतार थी आम लोग सडको मे धूल के गुब्बारे से परेशान होते रहे जहा रिसगाव सोन्ढूर नदी मे रेत मे एक वाहन फंस गया जिसे निकालने कई लोग धक्का देते रहे जहा सूखी रेत के चलते गाडी और धसती रही जिससे नदी मे काफी लोग परेशान हो गये अंत मे ट्रेक्टर लाकर गाडी को खिच कर बाहर निकाला गया तब कही जा कर मेला जा रहे लोगो ने राहत की सांस ली और आवागमन बहाल हुआ
क्या कहते है राहगीर
रिसगाव क्षेत्र मे यहा निवासरत ग्रामीणो बडी मुश्किल से निवास करते है हम तो कभी कभार आते हे तो दोबारा आने का मन नही करता विष्णुदेव सरकार से निवेदन है की यहा सडक और पूल का निर्माण करे
नन्दू पटेल मेला जाते हुए
हम लोग मेला मे दूकान लगाने आये है और सूखी नदी मे गाडी का चक्का धस गया जहा जहा डेढ घंटे के मशक्कत के बाद भी गाडी नही निकली जिसे ट्रेक्टर से खिच कर निकाले ऐसे मे कमाई का हिस्सा अब ट्रेक्टर को देना पडेगा सरकार को यहा सडक पूल का निर्माण मे ध्यान देना चाहीये
व्यपारी मेला जाने वाला
आज रिसगाव क्षेत्र मे आजादी के 76 वर्षो के बाद भी सुधार नही आया इस क्षेत्र वासियो के लिये सडक और पूल की सबसे बडी समस्या है हम भी समय समय पर आते है और नदी सडक से परेशान रहते है सरकार को इस विकराल समस्या पर ध्यान देते हुए जल्द ही सडक और पूल की सौगात देनी चाहिये
मोहन यादव राहगीर बाईक चालक



