Home छत्तीसगढ़ आखिरी दिन मतदाताओं के बीच पहुंचे प्रत्याशी,भाई के पक्ष में विधायक अग्रवाल...

आखिरी दिन मतदाताओं के बीच पहुंचे प्रत्याशी,भाई के पक्ष में विधायक अग्रवाल ने किये प्रचार

0

 

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर : नगरीय निकाय चुनाव थमने के बाद त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव ने शोर का रूख़ अख्तियार कर लिया। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित तिथि 17 फरवरी दिन सोमवार को जंप क्षेत्र के 71 ग्राम पंचायतों में पंच, सरपंच, जंप सदस्य के अलावा क्षेत्रवार जिला पंचायत सदस्यों का निर्वाचन होना तय है। ऐसे में उम्मीदवार अपने अपने चुनावी एरिया में पहुंच मतदाताओं से संपर्क साधते विकास कार्य के वादों के साथ अपनी चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाने आग्रह करते नजर आये। इसी कड़ी में माननीय अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 05 से प्रत्याशी अपने बड़े भाई विजय अग्रवाल के लिये (हाथ चक्की चुनाव चिन्ह) में मतदाताओं से वोट मांगे।

विधायक अग्रवाल को अपने बीच पाकर क्षेत्र वासियों ने अपने आपको गौरवान्वित महसूस किया। तथा विजय अग्रवाल को जिताने का भरोसा दिया।आज प्रचार प्रसार के आखरी दिन ग्राम पंचायतों में काफी गहमागहमी आपाधापी का माहौल रहा। लखनपुर ब्लाक के तहत बनाये गये सभी पोलिंग बूथों में कल वोट डाले जाएंगे। पंच, सरपंच तथा जंप सदस्य के 1383 उमीदवार चुनावी मैदान में डटे हुये भाग्य आजमा रहे हैं। मतदान दल अपने अपने पोलिंग बूथों में आमद दे दिया है। वहीं शांति व्यवस्था कायम रखने सभी बूथों में पुलिस बल तैनात कर दिये गये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here