Home छत्तीसगढ़ मंत्री दयालदास बघेल ने गांव में सरपंच चुनने किया मतदान

मंत्री दयालदास बघेल ने गांव में सरपंच चुनने किया मतदान

0

बेमेतरा :  कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल ने आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 के तहत ग्राम कुंरा में सपरिवार मतदान किया। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 53 ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में सुबह 6:45 बजे से वोटिंग जारी है। 11 बजे तक पुरुषों ने 27.32% और 27.84% महिलाओं ने वोट किया है। वोटिंग की औसत 27.68% है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण में बैलेट पेपर से वोटिंग की जा रही है। सरगुजा के अंबिकापुर, लखनपुर, उदयपुर ब्लॉक के मतदान केंद्रों में सुबह कतार लगी है। बस्तर संभाग में दोपहर 2 बजे तक वोट डाले जाएंगे। वहीं बाकी जगह दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी।

वोटिंग का समय खत्म होने के बाद उसी दिन ही मतगणना के बाद परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। सेंसेटिव इलाकों में या विवाद की स्थिति में अगले दिन ब्लॉक में काउंटिंग होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here