Home छत्तीसगढ़ ये नेताजी मतदाता भक्त! वोट मांगने का तरीका हुआ वायरल, लोग बोले...

ये नेताजी मतदाता भक्त! वोट मांगने का तरीका हुआ वायरल, लोग बोले पंचायत चुनाव में इतनी मेहनत

0

जांजगीर चांपा: जांजगीर चांपा जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत मुनुंद में वोटरों को लुभाने के लिए प्रत्याशी अजब- गजब टाइप की हरकत कर रहे हैं. यहां सरपंच पद के प्रत्याशी सुरेंद्र यादव गांव के मतदाताओं के द्वार जमीन पर लोट मारते पहुंच रहे हैं और उन्हें फूल, दुब सहित नारियल भेंट कर आशीर्वाद मांग रहा है, और गांव में ईमानदार सरकार बनाने की अपील कर रहे हैं.

मुनुंद गांव के सरपंच प्रत्याशी सुरेंद्र यादव ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के अंतर्गत मुनुंद ग्राम पंचायत चुनाव में इस बार सरपंच पद के लिए 07 प्रत्याशी है, सभी सरपंच बनने के लिए अपने तरफ से अलग अलग तरीके से मेहनत कर रहे हैं, वहीं उनके द्वारा प्रतिदिन सुबह 10 बजे नाश्ता करके अपने घर से निकलते हैं और शाम 5 बजे तक घर-घर जाकर वोट मांगते हैं, उनकी खास बात यह है कि वह भुंइया (जमीन) नापते हुए हर गली हर घर तक पहुंच रहे हैं.

प्रत्याशी सुरेंद्र यादव ने बताया कि वे मतदाताओं (मत विधाता) को नारियल, फूल और दूब और अपना घोषणा पत्र पंपलेट देकर आशीर्वाद मांग रहे हैं और जनता से सिर्फ एक मौका देने की अपील कर रहे हैं, उन्होंने कहा है की हर मतदाता मेरे लिए महादेव के समान है, मैं अपने प्रयास से जनता का दिल जीतने आया हूं. और बताया कि उनके डरा इससे पहले भी सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें 15 मतों से हार का सामना करना पड़ा था इस बार उन्होंने अपनी चुनावी तरीका को बदला है.

गांव की जनता में उत्साह…
ग्राम पंचायत मुनुंद में 20 वार्ड में फैला हुआ है, गांव में लगभग 350 मकान हैं, और कुल 2,300 मतदाता है, सुरेंद्र यादव के द्वारा अबतक लोट मारते हुए 300 घरों में जाकर वोट मांग चुके हैं, उनका यह मेहनती अंदाज गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है, अब देखना होगा कि 20 फरवरी होने वाले चुनाव में गांव की जनता सुरेंद्र यादव को किस तरह तरह की आशीर्वाद प्रदान करती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here