रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,लखनपुर सरगुजा : थाना क्षेत्र के ग्राम पुहपुटरा चिलबिल पारा में चार लोगों ने मिलकर गांव के ही दो लोग की डंडे, हाथ मुक्के से जमकर पिटाई कर दी ईलाज चल रहा है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 16 फरवरी की शाम तकरीबन 9 बजे मोहन राम अपने साथी बोधन राम के साथ अपने फुआ के घर से नीज घर के ओर वापस लौट रहे थे रास्ते में मंदिर के समीप बैठे हुये आरोपी गण क्रमशः ईल्लो सिंह, धनीराम चरण केवट तथा खेलसाय चारों बेवजह ट़ोका टांकी करते हुये कहा रात में कहां घूम रहे हो चुनाव में गांव के लोगों को हमारे विरुद्ध भड़का रहे हो अश्लील लफ़्ज़ का प्रयोग करते हूये डंडे हाथ मुक्के से मारपीट करने लगे जिससे दोनों व्यक्ति के सिर तथा जिस्म के दूसरे हिस्से में चोटें आई हैं। प्रार्थी ने 18 फरवरी दिन मंगलवार को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया है। मारपीट के इस मामले में लखनपुर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 296,351(2)115(2)3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया है।



