Home छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 19 अछोली में डूमेश्वर साहू चुनाव प्रचार के...

जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 19 अछोली में डूमेश्वर साहू चुनाव प्रचार के रेस में सबसे आगे

0

छुरिया : जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 19 अछोली से डूमेश्वर साहू डोर टू डोर जाकर लोगों से समर्थन जुटा रहे है। जिन्हें क्षेत्र के बड़े बुजुर्ग महिलाओं का अपार समर्थन और प्यार मिल रहा है।इसी कड़ी में बुधवार को ग्राम अछोली,आमगांव, बादराटोला
में जनता से समर्थन मांगने पहुंचे । जिन्हें गांव के युवा, किसान और महिलाओं का भरपूर साथ मिला। ग्रामीणों से बैलेट नंबर 3 झोपड़ी छाप में बटन दबाने की अपील की। गांव के वरिष्ठ लोगों, किसानों और महिलाओं के पैर छूकर विजय आशीर्वाद भी मांगा। इस दौरान गांव की गलियां में झोपड़ी छाप म मुहर लगाना है डूमेश्वर भैया ल जिताना हे के नारों से गूंज उठा।

गांव के बड़े बुजुर्गो ने डूमेश्वर साहू की बातों को गंभीरता पूर्वक सुना और उनपर विश्वास जताया।जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 19 अछोली से कुल 7 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं, लेकिन सबसे अधिक चर्चा डूमेश्वर साहू की हो रही है। इसकी वजह शिक्षित होने के साथ ग्रामीण जनता को समझ आए उस भाषा में अपनी बात को आसान शब्दों में रख रहे है, जिससे गांव के लोग उन्हें अपने बीच का मान रहे है, यही वजह है कि जिस गांव में भी डूमेश्वर साहू जा रहे है। वहां ग्रामीणों की अच्छी खासी तादाद देखने को मिल रही है। जबकि अन्य प्रत्याशियों के आने पर भीड़ गायब दिख रही है। इसपर राजनीतिक जानकारों का कहना है कि क्षेत्र क्रमांक 19 अछोली में डूमेश्वर साहू रेस में आगे चल रहे है।इससे उनकी जीत की संभावना अधिक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here