
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर : जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 05 से प्रत्याशी रहे विजय अग्रवाल ने अपने सामने खड़े प्रतिद्वंद्वीयो को मात देकर प्रचंड बहुमत से जीत हासिल किया है। खेमे के समर्थको में काफी उत्साह देखा गया। नवनिर्वाचित जिला सदस्य अग्रवाल ने क्षेत्र के कार्यकर्ता तथा मतदाताओं से सीधे संवाद करते हुए कहा– यह जीत मेरी नहीं यकीनन आप सबकी है। मुझपर किये गये भरोसा विश्वास का है। शुक्रगुजार हूं उन मतदाताओं का जिन्होंने प्रत्येक्ष अप्रत्येक्ष रूप से मेरे पक्ष में मतदान किये। जिनके दम सहयोग से मुझे इस चुनाव में फतह हासिल हुई है। यह जीत उन तमाम सहयोगीयो की है जो मेरे कदम से कदम मिलाकर चले। एक नये जोश उमंग के साथ मिलकर क्षेत्र के जनता एवं प्रदेश हित में कार्य करते रहना है।
जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 05 से भाग्य आजमा रहे मुख्य प्रत्याशियों को प्राप्त वोटों के आंकड़े की जिक्र किया जाये तो भाजपा समर्थित विजय अग्रवाल को 13090 मत प्राप्त हुए। इनके प्रतिद्वंद्वी कामेन्द्र राजवाडे को 4989 विरेन्द्र सिंह देव (कांग्रेस) को 3821 तथा मीना राजवाड़े को 3491 मत प्राप्त हुये। अन्य दूसरे प्रत्याशीयों को भी उनके जनाधार के हिसाब से वोट मिले हैं। माना जा रहा है कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन वाले सरकार की हुकूमत होने तथा छोटे भाई राजेश अग्रवाल के विधायक होने दोनों का जादूई असर क्षेत्र के मतदाताओं पर छाया रहा।
अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल तथा जिला पंचायत सदस्य बड़े भाई विजय अग्रवाल के मिलीजुली विचार धाराओं से क्षेत्र में विकास का रास्ता साफ नजर आने लगा है। आम जन को उम्मीद है क्षेत्र में तेज गति से विकास कार्य होंगे। नवनिर्वाचित
विजय अग्रवाल ने समस्त कार्यकर्ता क्षेत्र वासियों का आभार जताया है।



