Home मनोरंजन तलाक के बाद मुश्किल दौर से गुजर रहीं सायरा रहमान, अस्पताल में...

तलाक के बाद मुश्किल दौर से गुजर रहीं सायरा रहमान, अस्पताल में हुईं भर्ती…

0

नई दिल्ली. फेमस सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान की एक्स-वाइफ सायरा रहमान हाल ही में अपनी तबीयत खराब होने के चलते चर्चा में आ गई हैं. खबरों के मुताबिक, उन्हें मेडिकल इमरजेंसी के वजह से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां उनकी सर्जरी की गई. सायरा रहमान की सर्जरी की पुष्टि उनकी वकील वंदना शाह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की. उन्होंने लिखा- ‘श्रीमती सायरा रहमान की ओर से, मैं और मेरी टीम ये बयान जारी कर रहे हैं कि कुछ दिनों पहले उन्हें मेडिकल इमरजेंसी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी सर्जरी हुई. फिलहाल, हमारा ध्यान उनके जल्द स्वस्थ होने पर है.’

फैंस और करीबी दोस्तों का किया धन्यवाद:- वंदना शाह द्वारा जारी बयान में आगे कहा गया कि सायरा अपने दोस्तों, फैंस और खासतौर पर एआर रहमान व साउंड इंजीनियर रेसुल पुकुट्टी की शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ दिया. साथ ही, उन्होंने अपनी प्राइवेसी बनाए रखने की अपील भी की है.

एआर रहमान और सायरा का तलाक:- गौरतलब है कि 19 नवंबर 2023 को एआर रहमान और सायरा रहमान ने अपनी शादी तोड़ने का ऐलान किया था. उनके अलग होने की खबर ने फैंस को काफी चौंका दिया और मायूस कर दिया था. ये शादी लगभग तीन दशक तक चली और दोनों के अलग होने की खबर से इंडस्ट्री में हलचल मच गई थी. फिलहाल, सायरा की हेल्थ पर सभी की नजरें टिकी हैं और फैंस उनकी जल्द रिकवरी की दुआ कर रहे हैं.  अब देखना ये हैं कि वो कब तक ठीक होती हैं और क्या उनके एक्स हसबैंड  ए.आर.रहमान उनकी हेल्थ की अपडेट देते हैं या नहीं….

ए. आर. रहमान के बारे में:- ए. आर. रहमान का असली नाम ए. एस. दिलीप कुमार था, लेकिन बाद में उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाकर अपना नाम बदल लिया. उनके पिता आर. के. शेखर भी एक संगीतकार थे, जिनकी मृत्यु के बाद रहमान ने बहुत कम उम्र में म्यूजिक कंपोजिंग शुरू कर दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here