Home छत्तीसगढ़ सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत ,मर्ग कायम कर जांच...

सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत ,मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

0

 

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर : राष्ट्रीय राजमार्ग 130 में सड़क हादसे का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है ।इसी कड़ी में बीते 20 फरवरी दिन गुरुवार की शाम तकरीबन 7.30 बजे ग्राम सीगीटाना मुख्य मार्ग पुल के पास एक तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये मोटरसाइकिल सवारों को जबरदस्त ठोकर मार दिया। दोनों जख्मी युवकों को 112 के जरिए से लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डाक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। देर रात होने कारण मकतुल युवक के शव को अस्पताल मरच्युरी में रखवा दिया गया। दूसरे दिन 21 फरवरी दिन शुक्रवार को मकतुल युवक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इजेश कुमार राजवाड़े आ0 स्व0 रामविलास राजवाड़े उम्र 19 साल साकिन ग्राम जोधपुर (झारपारा) अपने साथी अमन राजवाड़े के साथ घरेलू कार्यवश मोटरसाइकिल यामाहा R15क्रमांक CG15 EC6945 से अम्बिकापुर गये हुये थे शाम को जब गृहग्राम की ओर लौट रहे थे इतिफाकन विपरीत दिशा से आ रही कार क्रमांक CG15-B-0440 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को जबरदस्त ठोकर मार दिया जिससे इजेश कुमार राजवाड़े के सिर एवं चेहरे में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई वहीं अमन राजवाड़े के सिर तथा जिस्म के दूसरे हिस्से में चोटें आई हैं जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार को मौके से जप्त कर लिया है चालक फरार बताया जा रहा है युवक की मौत से गांव में शोक माहौल व्याप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here