
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर : जिले के मध्यम सिंचाई परियोजना कुंवरपुर जलाशय के तहत सिंचित एरिया के खेतों में इन दिनों कास्तकार किसान गर्मी सीजन में लगने वाली धान रोपाई कार्य में मशरूफ है। लखनपुर, कुंवरपुर कंचनपुर, जोधपुर, जयपुर,लटोरी, कोरजा तराज़ू सहित आसपास नहर किनारे तमाम सिंचित खेतों में किसान धान फसल रोपाई कर रहे हैं। दिलचस्प बात है कि बैल नागर( हल)के अलावा आधुनिक तकनीक में ट्रेक्टर तथा हस्त चलित मीनी रोटावेटर से खेत जोताई का कार्य किया जा रहा है। छोटा मीनी रोटावेटर खेत जोतने के लिए किसानों का अच्छा साधन साबित हो रहा है। इससे समय और पैसा दोनों की बचत होती है।
गर्मी धान रोपा लगाने में किसानों को बरसात मौसम की तरह महिला मजदूरों की किल्लत नहीं होती। किसान सहुलियत से रोपाई कार्य करा लेते हैं।
फिलहाल गर्मी धान रोपाई किये जाने का सिलसिला निरंतर जारी है।



