Home क्रांइम शादी घर पहुंची किशोरी के साथ रेप, दरिंदा अरेस्ट

शादी घर पहुंची किशोरी के साथ रेप, दरिंदा अरेस्ट

0

कोंडागांव :  वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गई एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों के साथ विवाह समारोह में पहुंची नाबालिग बाथरूम गई थी, जहां से एक शख्स उसे जबरन उठाकर कर एकांत में ले गया और दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोंडागांव पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया है।

किशोरी अपने परिजनों के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में गई थी। रात में जब वह घर के पीछे स्कूल के पास बाथरूम के लिए गई, तभी 28 वर्षीय आरोपी पास आ गया और उठाकर जबरन खेत में ले गया, जहां उससे दुष्कर्म किया। आरोपी का नाम मनोज कुमार मरकाम है, जो फरसगांव जिला कोंडागांव का रहने वाला है। पीड़िता की शिकायत पर तत्काल थाना कोंडागांव में धारा 64, 351 (2) बी०एन०एस, पॉक्सो एक्ट की धारा 4(1), के तहत अपराध दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here