- HSU19K-PZAIB5BN-INV ब्लैक में
- HSU19K-PZAIM5BN-INV मॉर्निंग मिस्ट में
- HSU19K-PZAIS5BN-INV मूनस्टोन ग्रे में
1.6 टन कैपेसिटी और 5-स्टार रेटिंग के साथ यह नई Haier Kinouchi Air Conditioner सीरीज़ भारत में प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल चैनल्स पर उपलब्ध है, जिसकी शुरुआती कीमत Rs 49,990 है।
10 सेकंड में सुपरसॉनिक कूलिंग
यह एयर कंडीशनर ट्रेडिशनल मॉडल्स से 20 गुना तेज कूलिंग देता है, जो भारत में 60°C तक के एक्सट्रीम कंडीशंस में भी तुरंत राहत देता है।
Frost Self-Clean टेक्नोलॉजी
यह फीचर 99.9% स्टेरिलाइज़ेशन करता है और सिर्फ 15 मिनट में साफ हवा सर्कुलेट करता है, जो Haier की कस्टमर वेल-बीइंग को लेकर कमिटमेंट को दिखाता है।
HEXA Inverter टेक्नोलॉजी
फुल DC इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक एक्सपैंशन वाल्व और डुअल DC कंप्रेसर के साथ ये AC ड्यूरेबल, एफिशिएंट और रिलायबल है।
20-मीटर लॉन्ग एयरफ्लो
‘TURBO’ मोड के साथ ये AC 20 मीटर तक पावरफुल और कंसिस्टेंट कूलिंग देता है, जिससे कमरे में हर कोने तक ठंडक पहुंचती है।
स्ट्रॉन्ग ड्यूरेबिलिटी
हाई एम्बिएंट कंडीशंस को झेलने के लिए डिज़ाइन किया गया यह AC, प्रोटेक्टिव कॉन्फॉर्मल कोटिंग और हाइपर PCB के साथ आता है, जो इसकी रिलायबिलिटी और ड्यूरेबिलिटी को बढ़ाता है।
एसी को HaiSmart ऐप से पेयर किया जा सकता है। इसके जरिए रियल-टाइम इलेक्ट्रिसिटी मॉनिटरिंग और AI-पावर्ड एनर्जी ऑप्टिमाइजेशन मिलता है, जिससे कंज्यूमर्स स्मार्ट एनर्जी चॉइस कर सकते हैं।
Haier Kinouchi Limited Edition ACs के क्विक स्पेसिफिकेशन्स
- सीरीज़: Kinouchi Limited Edition
- साइज: 1.6 टन
- एनर्जी रेटिंग: 5 स्टार
- एफिशिएंसी (ISEER): 5.05
- टाइप: Split Inverter AC
- नॉइज़: 47 dB
- स्मार्ट फीचर्स: AI, Wi-Fi, हेवी ड्यूटी कूलिंग
- कंट्रोल्स: रिमोट, HaiSmart ऐप, वॉयस
- कूलिंग पावर: 5460 वॉट्स (100% कैपेसिटी)
- रेफ्रिजरेंट: R32
- हीट एक्सचेंजर: कॉपर
- फास्ट कूलिंग: 10 सेकंड में 20X तेज, 60°C तक काम करता है
- एयर रीच: टर्बो मोड के साथ 20-मीटर एयरफ्लो
- क्लीन एयर: Frost Self-Clean (15 मिनट में 99.9% जर्म-फ्री)
- टेक: HEXA Inverter (फुल DC इन्वर्टर, डुअल कंप्रेसर)
- ड्यूरेबिलिटी: प्रोटेक्टेड PCB, एंटी-करोजन कोटिंग
- एनर्जी ट्रैकिंग: HaiSmart ऐप के साथ AI एनर्जी सेविंग
- वॉरंटी: AC पर 5 साल; कंप्रेसर पर 12 साल



