Home छत्तीसगढ़ काल बनकर आया तेज रफ्तार ट्रक, अधेड़ को रौंदा,मौके पर हुई मौत,आरोपी...

काल बनकर आया तेज रफ्तार ट्रक, अधेड़ को रौंदा,मौके पर हुई मौत,आरोपी चालक फरार

0

खैरागढ़ : तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आमलीपाड़ा ड्रग रोड पर भीषण सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक सड़क पार कर रहा था, तभी दुर्ग की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। व्यक्ति ट्रक के पहियों के नीचे आ गया और कई मीटर तक घसीटता चला गया। इससे उसका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और सड़क पर ही चिथड़े बिखर गए।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन के साथ फरार हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। खैरागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि ट्रक और उसके चालक की पहचान की जा सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here