Home क्रिकेट विराट कोहली के निशाने पर ये 7 महारिकॉर्ड ,300वें वनडे में रचेंगे...

विराट कोहली के निशाने पर ये 7 महारिकॉर्ड ,300वें वनडे में रचेंगे इतिहास!

0

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में एंट्री मार ली है. हालांकि, अभी भी उसे रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज का एक मुकाबला खेलना है. टूर्नामेंट के लिहाज से इस मुकाबले की कोई खास अहमियत नहीं है. लेकिन एक चीज है जो इस मैच को स्पेशल बनाती है. दरअसल, ये मुकाबला विराट कोहली के करियर का 300वां वनडे होगा. ऐसा करने वाले वो महज 7वें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. इस उपलब्धि को हासिल करने के साथ कोहली के पास सचिन तेंदुलकर, शिखर धवन और क्रिस गेल जैसे दिग्गजों को पछाड़कर इतिहास रचने का मौका होगा. इस मैच में उनके निशाने पर होंगे 7 रिकॉर्ड होंगे.धवन-क्रिस गेल को छोड़ेंगे पीछे?

न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली के निशाने पर सबसे पहला रिकॉर्ड शिखर धवन का होगा. दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन धवन के नाम है. उन्होंने इस टूर्नामेंट के 10 मुकाबलों में 701 रन बनाए हैं. वहीं, कोहली चैंपियंस ट्रॉफी के 15 मैचों में 651 रन बना चुके हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 रन बनाते ही वो धवन को पीछे छोड़ देंगे और भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. अगर चैंपियंस ट्रॉफी में ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में क्रिस गेल नंबर-1 हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट में 17 मैच खेलकर 791 रन बनाए हैं. इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ 141 रन बनाने होंगे.

गांगुली-द्रविड़ को पछाड़कर हासिल करेंगे ये उपलब्धि?

कोहली के पास चैंपियंस ट्रॉफी में धवन के साथ पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ का एक भी रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा. दरअसल, ये तीनों ही चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी हैं. धवन, गांगुली और द्रविड़ ने 6-6 बार ये कारनामा किया है. कोहली पहले ही इस मामले में सभी की बराबरी कर चुके हैं. अब अपने 300वें वनडे में 50 रन के आंकड़े को पार करते ही वो इन तीनों दिग्गजों को पीछे छोड़े देंगे.

सबसे ज्यादा रन और कैच

विराट कोहली ने पिछले मैच में 100 रनों की पारी से वनडे में 14000 रन के आंकड़े को पार किया था. वहीं अभी तक 299 मैचों में वो 14085 रन बना चुके हैं. अब कीवी टीम के खिलाफ कोहली अगर 150 रन बनाने में सफल होते हैं तो वो कुमार संगकारा को पछाड़कर इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. बता दें संगकारा ने 404 मैचों में 14234 रन बनाए हैं. इसके अलावा विराट कोहली के पास 300वें वनडे में एक उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. दरअसल, वनडे में वो अभी तक 158 कैच ले चुके हैं. अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 कैच लेते ही वो रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ देंगे. साथ ही वो वनडे में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे. पोंटिंग के नाम इस फॉर्मेट में 160 कैच है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here