रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,लखनपुर सरगुजा : राष्ट्रीय राजमार्ग 130 बिलासपुर अम्बिकापुर मुख्य मार्ग हादसों का सड़क बनता जा रहा है। तेज़ रफ़्तार वाहन यमदूत बन दौड़ रहें हैं। इसी कड़ी में 1 मार्च दिन शनिवार के दोपहर ग्राम नवापारा के पास ट्रेलर एव बोलेरो में जबरदस्त तरीके से टक्कर हो गई जिसमें बोलेरो चालक जगदीश साहू उम्र 40 वर्ष जिला कोरबा को जिस्मानी गंभीर चोटें आई हैं प्रत्येक्ष दर्शीयो ने घटना की सूचना थाना लखनपुर में दी पुलिस टीम मौके पर पहुंच घायल को प्राथमिक उपचार कराने लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई।
डाक्टरों ने घायल की नाजूक हालत को देखते हुए तत्काल अम्बिकापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। दुर्घटना कारित ट्रेलर को जप्त कर थाने में खडा करा दिया है तथा चालक को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है बोलेरो चालक कोरबा से अम्बिकापुर की ओर जा रहा था तब यह घटना हो गई। बोलेरो वाहन क्षति ग्रस्त हो गया है।फिलहाल राष्ट्रीय राजमार्ग 130 में रफ्तार पर कोई नियंत्रण नहीं रहा है। जिससे हादसों का ग्राफ दिन-ब-दिन बढ़ने लगी है।



