रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,लखनपुर सरगुजा : ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुहपुटरा में 2 मार्च दिन रविवार को ब्राह्मण समाज ग्रामीण की मासिक बैठक प्रभुनाथ पांडेय जी के अध्यक्षता एवं पंडित सुरेश शुकला के सहयोग से आयोजित हुई।सर्वप्रथम समाज के पदाधिकारियों द्वारा भगवान श्री परशुराम जी के छायाचित्र में धूप दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आयोजित बैठक में ब्राह्मण समाज को सुदृढ़ बनाने समीक्षात्मक चर्चा हुई। “”अध्यक्ष प्रभू नाथ पांडेय” ने ब्राह्मण समाज के हित को ध्यान में रखते हुए कहा –विप्र समाज के सभी सदस्य अपने जिम्मेदारीयो को समझते हुए समाज के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने में सहयोग प्रदान करें। एक अकेला कुछ नहीं कर सकता आज के दौर में संगठन बेहद जरूरी है। हमारे ब्राह्मण जो बिखरे हुए हैं उन्हें समाज संगठन की मुख्य धारा से जोडने की जरूरत है।उन्होंने आगे समाज हित में उपनयन, विवाह संस्कार,शिक्षाध्ययन जैसी मुद्दों पर चर्चा करते हुये समाज हित में बेहतर सुझाव दिये।
ब्राह्मण समाज ईकाई लखनपुर के “अध्यक्ष बृजेन्द्र पांडेय”” ने शास्त्र शस्त्र की भेद को परिभाषित करते हुए कहा देश के कई राज्यों में हमारा ब्राह्मण परिवार पृथक होकर उपेक्षा का दंश झेल रहा है। सनातन से ब्राह्मण सर्वोपरि माने गये हैं। चाहे वह कश्मीर के ब्राह्मण हो या वेस्ट बंगाल के संगठन में शामिल नहीं होने कारण किसी न किसी रूप में प्रताड़ित किये जा रहे हैं। सही मायनों में हमारे ब्राह्मण समाज के प्रत्येक व्यक्ति को शास्त्र के साथ शस्त्र भाषा भी ज्ञान होनी चाहिए।वक्त का तकाजा है समाज को जागृत करना होगा।””नागेश्वर पांडेय “ने समाज में फैली अनुशासनहीनता अनियमिता पर अकुश लगाये जाने सख्त नियम बनाने की बात कही। ताकि समाज के लोग संगठित होकर समाज के एकरूपता को समझें।संरक्षक””उमाशंकर उपाध्यक्ष ,””- ने ब्राह्मण समाज के उत्थान पर सारगर्भित व्याख्यान दिये। कहा आपस में एक परिवार जैसा समान बर्ताव होना चाहिए। दिल मेंनफ़रत शब्द की कोई गुंजाइश ही न हों।छोटे बड़े के भेद से रहित समर्पण त्याग की भावना समाज के प्रति सबके दिलों में होनी चाहिए।समाज का हर सदस्य अलगाववादी जैसी हीनभावना से ग्रसित ना हो।तब हम एक स्वस्थ ब्राह्मण समाज की परिकल्पना कर सकते हैं।सचिव पंडित ललीत मिश्रा ने भी इस बैठक में अपनी बात रखी।
मिडिया प्रभारी “”मुन्ना पांडेय”‘ ईकाई लखनपुर ने कहा –कि हम ब्राह्मण समाज लोगों के बीच जो झिझक अनदेखे से फासले है वह नहीं होने चाहिए ऐसा वातावरण निर्मित हो कि लगे सब एक ही परिवार के सदस्य हैं। कोई अपने को अकेला महसूस ना करें। किसी भी समाज संगठन के लिए अर्थ निहायत जरूरी है इस पर भी ध्यान देने की बात कही “लक्ष्मी नारायण तिवारी”” ने -भी संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिये। और समाज की बैठक नियमित रूप से होता रहे ।शैलेश पांडेय ने कहा– जिस तरह हम एक साथ मेंढक को तराजू में नहीं तौल सकते ठीक उसी तरह ब्राह्मणों की भी प्रकृति है। इन सारी दिक्कतो के बाद बेहतर परिणाम आने के शुभ संकेत है। ब्राह्मण समाज संगठन में आहिस्ता आहिस्ता काफी सुधार होने लगा है। और आगे भी उम्मीद है ।बैठक में हाजिर सभी विप्रजनों ने अपने विचार साझा किये।सम्मानीय सुरेश शुक्ला ने विचार व्यक्त करते हुए कहा — गाव कस्बों में छितरे हुए सभी ब्राह्मण समाज से जुड़ कर संगठित हो । समाज के एकात्मकता को मजबूती मिल सके। बैठक का मकसद क्षेत्र वार पदाधिकारियों की नियुक्ति।संगठन की बैठक में सबकी सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा।उपनयन संस्कार के लिए प्रस्तावित बटुकों की संख्या प्राप्त कर कार्ययोजना तैयार करना था।अंत में ब्राह्मण समाज के लोगों ने मिलकर एकसाथ भोजन किया। कार्यक्रम में
प्रकाश शुक्ला, विजय शंकर शुक्ला ,शिवशंकर पांडेय, राजेश शर्मा, हरिहर पांडेय, राजकुमार पाण्डेय, पारसनाथ मिश्रा सहित दूसरे ब्लाक से आये विप्रजन काफी संख्या में उपस्थित रहे।



