Home छत्तीसगढ़ गर्भवती महिला को प्रसव के लिए अस्पताल ला रही वैन में लगी...

गर्भवती महिला को प्रसव के लिए अस्पताल ला रही वैन में लगी आग

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा लखनपुर : जंप क्षेत्र के सुंदर वनांचल ग्राम पंचायत लब्ज़ी के आश्रित मुहल्ला खजूरढोढी से प्रसव पीड़ा होने पर गर्भवती अंजू कुजूर पति जयप्रकाश एक्का उम्र 20 वर्ष को निजी वैन वाहन के माध्यम से 3 मार्च दिन सोमवार को प्रसव हेतु लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था।इसी दौरान लखनपुर नगर के प्रतीक्षा बंस स्टेंड से लगे संजय वस्त्रालय के सामने वैन का इंजन गर्म होने से वाहन में आग लग गई लेकिन रेडिएटर के फटने से आग बुझ गया। इधर प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला ने वैन में ही बच्चे को जन्म दे दिया।

जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित बताये जा रहे हैं। दरअसल गर्भवती महिला मायके में रहने आईं थीं। 2 मार्च दिन रविवार की शाम लगभग 4 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हो गया। परिजनों ने गांव के मितानिन से संपर्क कर महतारी एक्सप्रेस को शाम 6:30 बजे फोन किया गया । वाहन की सुविधा नहीं मिलने पर प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को कांवर के सहारे ढोकर पैदल तकरीबन 500 मीटर सड़क तक लाया गया। बाद इसके नीजी वैन वाहन के माध्यम से लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था। लेकिन लखनपुर पहुंचते पहुंचते वाहन में आग लग गई।

प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को मितानिन और परिजनों की मदद से किसी तरह गाड़ी में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। स्थानीय नगर वासी संजय गुप्ता एवं जितेंद्र गुप्ता ने फोन के जरिए इस संबंध में अस्पताल को सूचना दी एवं एंबुलेंस मंगवा कर प्रसूता महिला एवं नवजात शिशु को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भेजा। डॉक्टरों ने तत्काल प्रसूता और बच्चे का उपचार शुरू कर दिया। गनीमत रही की आग लगने के बाद रेडिएटर के फटने से आग बुझ गया और एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here