ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रग्रहण और सूर्य ग्रहण को एक खगोलीय घटना माना जाता है. इसमें सूतक काल का खास ध्यान रखा जाता है. वहीं इस दौरान कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है. वहीं इस बार साल का पहले चंद्रग्रहण को होली के दिन लगने वाला है. होली का त्योहार पूरे देश में बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है, लेकिन इस बार चंद्र ग्रहण के चलते होली का मजा किरकिरा हो सकता है, तो चलिए जानते हैं कि इस बार चंद्र ग्रहण का भारत में दिखाई देगा या नहीं?
क्या मान्य होगा सूतक काल:- साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन यानी 14 मार्च को सुबह 9 बजकर 29 मिनट से दोपहर 3 बजकर 29 मिनट तक लगने वाला है. भारत में यह चंद्र ग्रहण नजर नहीं आएगा, जिससे सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. ऐसे में इसका कोई भी असर होली के हार पर भी नहीं होगा.
चंद्रग्रहण के दौरान बरतें ये सावधानियां:- वैसे तो इस बार चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, लेकिन ग्रहण के सूतक काल के दौरान कई सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है. जैसे कि ग्रहण होने पर पूजा-पाठ न करें, साथ ही मंदिर को भी नहीं छूना चाहिए. ऐसा करना अशुभ हो सकता है. इस दौरान सिलाई-कढ़ाई, बालों में कंघा, नुकीली चीजों का इस्तेमाल और भोजन का सेवन भी नहीं करना चाहिए. इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को इस दौरान खास सावधान रहने की आवश्यकता होती है. इस दौरान भूलकर भी खानपान का सेवन, बाहर आना-जाना व सुई से जुड़ा कोई भी कार्य नहीं करने चाहिए.



