Home देश दिल्ली में तूफानी हवाएं, हिमाचल-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी,14 राज्यों के लिए IMD का...

दिल्ली में तूफानी हवाएं, हिमाचल-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी,14 राज्यों के लिए IMD का अपडेट?

0

4 मार्च 2025:-  दिल्ली-NCR में आज तूफानी हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान लुढ़का और ऐसा लगा मानो ठंड लौट आई हो। वहीं हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भी बारिश और बर्फबारी से जनवरी के महीने जैा हाल हो रहा है। पिछले 24 घंटे में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में बारिश के साथ बर्फबारी भी देखने को मिली है।

आज 4 और कल 5 मार्च को भी उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके असर से होली के आस-पास भी मौसम खराब रह सकता है। वहीं दिल्ली-NCR में भी 9 मार्च तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।

हिमाचल में भारी बर्फबारी की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के चंबा, कुल्लू में बीते दिन हल्के हिमपात के बाद मौसम विभाग ने आज भी बर्फबारी होने का ऑरेंज अलर्ट दिया हुआ है। लाहौल-स्पीति और किन्नौर में भारी बर्फबारी होने की चेतावनी है। इसलिए पुलिस ने संवेदनशील इलाकों से दूर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। पिछले दिनों हुई बर्फबारी और बारिश से लैंडस्लाइड होने और बाढ़ आने से प्रदेश की सड़कें अभी भी बंद हैं। हिमाचल बोर्ड की परीक्षाएं भी शनिवार तक के लिए स्थगित कर दी गई हैं। इस मौसम का असर उत्तर भारत के अन्य राज्यों में देखने को मिलेगा, लेकिन राजस्थान में अगले 3 दिन अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। कोंकण-गोवा और कर्नाटक के तटीय इलाकों में उमस और गर्मी रहेगी।

दिल्ली-NCR में चलेंगी सर्द हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में आज तेज सर्द हवाएं चलीं, जिनकी रफ्तार करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटा रही, लेकिन आसमान साफ रहेगा। कल 5 मार्च को भी आसमान साफ रहेगा और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलेंगी। सर्द हवाओं के असर से 6 से 9 मार्च के बीच सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है, लेकिन आसमान साफ रहेगा। 8 और 9 मार्च को आसमान में आंशिक बादल छा सकते हैं। बीते दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 4 डिग्री की गिरावट के बाद 9.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। आज 4 मार्च की सुबह हवाएं चलने से अधिकतम तापमान 5 डिग्री गिरकर 25.06 °C रहा। हवा में 22% नमी है। सूरज सुबह 6:43 बजे उगा और शाम 6:22 बजे अस्त होगा।

इन राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर एक्टिव है। 9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके असर से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में गरज चमक के साथ बादल बरसेंगे और बर्फबारी होने की संभावना है। हरियाणा, चंडीगढ़ में भी गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पंजाब में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं और ओलावृष्टि होने की संभावना है। उत्तराखंड में भी छिटपुट से लेकर हल्की-मध्यम बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। पूर्वोत्तर असम और इसके आसपास निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके असर से अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here