रायबरेली: मार्च के महीने में तापमान में वृद्धि के साथ गर्मी की शुरूआत हो जाती है. ऐसे में लोग अपने डाइट में भी बदलाव करना शुरू कर देते हैं. गर्मी के मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद चुनौती पूर्ण काम होता है. इस मौसम में अक्सर हमारा खान-पान हमें बीमार बना देता है. इसीलिए हमें गर्मी के मौसम में ठंडी तासीर वाली चीजों का ही सेवन करना चाहिए. गर्मी के मौसम में लोगों को खीरे का सेवन करना चाहिए .खीरा एक ऐसा ही एक फूड है, जिसे आमतौर पर सलाद के तौर पर सलाद के रूप में खाया जाता है. गर्मी को मात देने साथ ही यह वजन घटाने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। यही वजह है कि इसे गर्मियों का सुपरफूड कहा जाता है.
गर्मी में खीरा खाने के फायदे
खीरे का पानी पीने से बीपी,वजन कम करने में ,त्वचा ,पाचन, हार्ट की समस्या से राहत मिलती है.खीरे में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है, जिससे खाना आसानी से पच जाता है. इससे पेट संबंधी समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है. खीरे में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है जो आपके वजन को कम करने में मददगार हो सकता
ऐसे करें सेवन
डॉ. आकांक्षा दीक्षित बताती है कि खीरे का पानी तैयार करने के लिए सबसे पहले खीरे को अच्छी तरह धूल लें. उसके बाद उसके छिलके को उतार दें .फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर किसी बर्तन में रखकर उसमें पानी रात भर के लिए रख दें. उसके बाद सुबह उठकर खाली पेट इसका सेवन करें. ऐसा करने से आप गर्मी के मौसम में बीमार नहीं होंगे. साथ ही आपको डिहाइड्रेशन भी खतरा नहीं रहेगा. साथ ही कच्चे खीरे को सलाद के रूप में प्रयोग कर सकते हैं .



