Home आस्था चैत्र नवरात्रि कब है? सर्वार्थ सिद्धि योग में होगा शुभारंभ, जानें कलश...

चैत्र नवरात्रि कब है? सर्वार्थ सिद्धि योग में होगा शुभारंभ, जानें कलश स्थापना का मुहूर्त..

0

6 मार्च 2025:- चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होता है. प्रतिपदा तिथि को कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा का आह्वान करते हैं और स्थापना के साथ व्रत-पूजन प्रारंभ होता है. चैत्र नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरुपों की विधि विधान से पूजा करते हैं. उनके मंत्रों का जाप और दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं. इस बार की चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ सर्वार्थ सिद्धि योग में हो रहा है. चैत्र नवरात्रि के व्रत कब-कब हैं?

चैत्र नवरात्रि कब है 2025?

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 29 मार्च को शाम 04 बजकर 27 मिनट से प्रारंभ होगी. यह तिथि 30 मार्च को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगी. ऐसे में उदया तिथि के आधार पर चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 30 मार्च दिन रविवार से हो रहा है.

सर्वार्थ सिद्धि योग में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 2025
30 मार्च को चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ सर्वार्थ सिद्धि योग में हो रहा है. उस दिन इंद्र योग और रेवती नक्षत्र है. चैत्र नवरात्रि के पहले दिन सर्वार्थ सिद्धि योग शाम को 4 बजकर 35 मिनट से अगले दिन सुबह 06 बजकर 12 मिनट तक रहेगा. इस योग में आप जो भी कार्य करेंगे, वह सफल सिद्ध होंगे. यह एक शुभ योग है.

चैत्र नवरात्रि 2025 कलश स्थापना मुहूर्त

इस साल चैत्र नवरात्रि के दिन कलश स्थापना के लिए 2 शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं. एक मुहूर्त सुबह में और दूसरा मुहूर्त दोपहर में है. सुबह में कलश स्थापना का मुहूर्त 6 बजकर 13 मिनट से सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक है. दोपहर में घटस्थापना का शुभ समय 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here